3

Recent News

Holika Dahan 2026 की सही विधि, पूजन कैसे करें, परिक्रमा क्यों जरूरी, ठंडी होली क्या है और महिलाओं-बच्चों की भागीदारी पर पूरी जानकारी।

होलिका दहन की संपूर्ण पारंपरिक गाइड: सही विधि, पूजन, परिक्रमा, ठंडी होली और लोक परंपराओं की पूरी जानकारी होलिका दहन…

Holi 2026 की तिथि को लेकर भ्रम जारी है। जानिए शास्त्रों के अनुसार 3 मार्च को होलिका दहन और 4 मार्च को धुलेंडी क्यों मनाई जाएगी। पूरी जानकारी

Holi 2026: होलिका दहन 3 या 2 मार्च? जानिए शास्त्र, ग्रहण और सही तिथि की पूरी सच्चाई holi-2026-holika-dahan-date-3-or-2-march-truth: फाल्गुन मास…

बलिया में बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर ED की रेड तीसरे दिन भी जारी, भारी मात्रा में नकदी और जेवर जब्त, सियासी हलचल तेज।

बलिया में सियासी भूचाल: बसपा विधायक के ठिकानों पर तीसरे दिन भी जारी केंद्रीय एजेंसी की कार्रवाई उत्तर प्रदेश के…

धोखे में डूबी मोहब्बत का खौफनाक अंत! टूटा भरोसा, बिखरे रिश्तों के बीच मौतों ने सबको हिलाया। जानिए पूरी घटना और चौंकाने वाली सच्चाई!

इश्क की आग में जले रिश्ते: जब मोहब्बत ने चुनी हिंसा, जब भरोसा टूटा और जिंदगी मौत बन गई आज…

3

Recent News

होलिका दहन की संपूर्ण पारंपरिक गाइड: सही विधि, पूजन, परिक्रमा, ठंडी होली और लोक परंपराओं की पूरी जानकारी होलिका दहन…

Holi 2026: होलिका दहन 3 या 2 मार्च? जानिए शास्त्र, ग्रहण और सही तिथि की पूरी सच्चाई holi-2026-holika-dahan-date-3-or-2-march-truth: फाल्गुन मास…

बलिया में सियासी भूचाल: बसपा विधायक के ठिकानों पर तीसरे दिन भी जारी केंद्रीय एजेंसी की कार्रवाई उत्तर प्रदेश के…

इश्क की आग में जले रिश्ते: जब मोहब्बत ने चुनी हिंसा, जब भरोसा टूटा और जिंदगी मौत बन गई आज…

Breaking News

मैं हाईवे का बादशाह, अमरोहा पुलिस मेरे ठेंगे पर—कोई शक! Digvijay Bhati NH-9 Viral Video

अमरोहा में किसान नेता दिग्विजय भाटी ने NH-9 पर लग्जरी काफिले संग खतरनाक स्टंटबाजी कर हाईवे ठप किया। वीडियो वायरल, पुलिस की सख्ती पर सवाल तेज।

अमरोहा हाईवे पर किसान नेता की गुंडागर्दी! NH-9 को अपने काफिले का अखाड़ा बना दिया—राहगीरों में दहशत, पुलि का इक़बाल सवालों में

अमरोहा—
अगर आपके पास भीड़ हो, कुछ बड़ी-बड़ी गाड़ियाँ हों और कानून को रौंदने का हौसला हो…
तो राष्ट्रीय राजमार्ग भी आपकी निजी सड़क बन सकता है!
यह कड़वा सच आज साबित कर दिया किसान नेता दिग्विजय भाटी ने, जब अपने स्टंटबाज काफिले के साथ NH-9 पर ऐसा हुड़दंग मचाया कि पूरा हाईवे कई मिनटों तक थर्राता रहा।

तेज रफ्तार लग्जरी गाड़ियों का लंबा काफिला…
खिड़कियों से लटककर करतब दिखाता नेता…
चारों दिशाओं में बजते हूटर…
और दूसरी तरफ डर से किनारे दुबकते ट्रक और कारें।

यह नजारा था UP के अमरोहा में NH-9 का, जहां एक जिम्मेदार नागरिक नहीं, बल्कि कानून को चुनौती देता एक “स्टंटबाज नेता” दौड़ रहा था।

दर्जनों लग्जरी गाड़ियों का काफिला—NH-9 बना शो-ऑफ का रनवे

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि भारतीय किसान यूनियन (अंबेडकर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय भाटी अपनी लग्जरी कार की खिड़की से आधा बाहर निकलकर स्टंट करते हुए हाईवे पर लंबा काफिला लेकर आगे बढ़ रहे हैं।
तेज रफ्तार, ज़ीरो ट्रैफिक सेंस और सड़क पर फैलाया गया अराजकता का खुला खेल—सब सोशल मीडिया पर लाइव हो गया।

और हैरानी ये कि
इन वीडियो को खुद दिग्विजय भाटी ने अपनी फेसबुक आईडी से वायरल किया है, मानो यह कोई वीरता का तमगा हो!

मुकदमों के विरोध का ऐसा तरीका? विरोध कम… ताकत दिखाने का प्रदर्शन ज्यादा!

सूत्र बताते हैं कि दिग्विजय भाटी अपने खिलाफ दर्ज कई मुकदमों के विरोध में काफिला लेकर जा रहे थे।
लेकिन विरोध की जगह हाईवे पर जो तमाशा हुआ, उसने पूरे यातायात को घंटों ठप कर दिया।

NH-9 पर

गाड़ियाँ ब्रेक मारकर किनारे खड़ी हो गईं,

ट्रक ड्राइवर डर के मारे रफ्तार कम कर छिपने लगे,

परिवार लेकर जा रहे लोग रास्ता बदलने को मजबूर हुए।

यह दृश्य किसी राजनीतिक यात्रा का नहीं,
बल्कि गुंडागर्दी का सार्वजनिक प्रदर्शन था।

स्टंटबाजों की भीड़ के आगे बेबस दिखी पुलिस—सवालों में पुलिस का इक़बाल

सबसे बड़ा सवाल—
NH-9 जैसे संवेदनशील हाईवे पर इतने बड़े काफिले की स्टंटबाजी के दौरान
पुलिस कहाँ थी?

छींटे-मोटी बाइक स्टंट पर युवाओं को जेल भेजकर ‘सख्ती’ दिखाने वाली अमरोहा पुलिस,
दिग्विजय भाटी के इस खतरनाक हुड़दंग के सामने पूरी तरह बौनी साबित होती दिखी।

अब जबकि वीडियो वायरल हो चुका है,
पुलिस बयान दे रही है—
“मामला जांच में है… नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई होगी।”
लेकिन जनता पूछ रही है—
क्या पुलिस सच में कार्रवाई करेगी या फिर ये मामला भी प्रभाव और रसूख के दबाव में दफन हो जाएगा?

वीडियो वायरल—अब कानून की अग्निपरीक्षा शुरू

वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल चुका है।
लाखों लोग देख चुके हैं कि
एक नेता किस तरह पूरे हाईवे को अपने सनक भरे ‘शो-ऑफ’ के लिए रोक देता है।

अब पूरा मामला पुलिस की मेज पर है।
लेकिन असली परीक्षा यह है—
क्या कानून सभी के लिए बराबर है, या फिर प्रभावशाली नेताओं के लिए अलग नियम चलते हैं?