3

Recent News

Plastic Currency: भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट! ₹10 और ₹20 की करेंसी का बदलेगा रूप, RBI करेगा बड़ा ट्रायल..

Plastic Currency: भारतीय करेंसी जल्द ही एक नए बदलाव से गुजर सकती है। बाजार में पहली बार प्लास्टिक यानी पॉलीमर…

Shocking Crime: पडोसी के घर मिला ज्वेलर व्यापारी के 10 वर्षीय पोते का शव, CCTV ने खोला चौंकाने वाला राज..

Shocking Crime: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से सामने आई एक घटना ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। सोमवार…

Pilibhit Breaking: मंत्री के घर से 100 कदम दूर, लाखों की चोरी! VIP इलाके में वारदात ने कानून-व्यवस्था पर खड़े किए सवाल..

Pilibhit Breaking: उत्तर प्रदेश सरकार कानून-व्यवस्था को लेकर लगातार सख्त होने का दावा करती है, लेकिन पीलीभीत में हुई एक…

Crime News: मरने से पहले मोबाइल पर लिखा कातिल का नाम! युवती के आखिरी सुराग से कुछ घंटों में हत्यारा गिरफ्तार..

Crime News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां…

Crime News: गोरखपुर में मंदिर के बाहर सो रही महिला से रेप, CCTV कैमरे में कैद हुई दरिंदे की हैवानियत..

Crime News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, पिपराइच क्षेत्र…

3

Recent News

Plastic Currency: भारतीय करेंसी जल्द ही एक नए बदलाव से गुजर सकती है। बाजार में पहली बार प्लास्टिक यानी पॉलीमर…

Shocking Crime: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से सामने आई एक घटना ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। सोमवार…

Pilibhit Breaking: उत्तर प्रदेश सरकार कानून-व्यवस्था को लेकर लगातार सख्त होने का दावा करती है, लेकिन पीलीभीत में हुई एक…

Crime News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां…

Crime News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, पिपराइच क्षेत्र…

Breaking News

अखिल भारतीय वैशय एकता परिषद की बैठक संपन्न

कानपुर: अखिल भारतीय वैशय एकता परिषद की बैठक ज्ञान भारती एम.एस. इंटर कॉलेज, बिरहाना रोड में डॉ. सुमंत गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन कृष्ण गुप्ता बब्बू ने किया। इस बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में 22 सितंबर 2024 को मंदाकिनी सभागार, साकेत नगर में आयोजित होने वाले वैश्य व्यापारिक प्रतिनिधि सम्मेलन तथा 2 अक्टूबर 2024 को गांधी संदेश पदयात्रा की योजना बनाई गई। पदयात्रा भारत माता प्रतिमा, घंटाघर से शुरू होकर गांधी प्रतिमा, फूल बाग तक जाएगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज देश के विकास में राजस्व के माध्यम से सबसे अधिक योगदान देता है और रोजगार के साधन उपलब्ध कराने में भी अग्रणी भूमिका निभाता है, फिर भी उसे वह सम्मान नहीं मिल पाता, जो मिलना चाहिए।कार्यकारी अध्यक्ष नरेश माहेश्वरी ने सरकार से मांग की कि व्यापारिक समुदाय, जो समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाता है और सरकार के खजाने में योगदान देता है, उसे सरकारी निगमों और अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों में मनोनीत किया जाए।मुख्य महासचिव अजय गुप्ता ने 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर गांधी संदेश पदयात्रा और 22 सितंबर को व्यापारी प्रतिनिधि सम्मेलन को सफल बनाने की बात रखी।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष भजन प्रकाश ने समाज के उपवर्गों को पिछड़े वर्ग में शामिल करने के संबंध में सरकार से सिफारिश करने की मांग उठाई। पंकज गुप्ता, युवा अध्यक्ष, को घंटाघर से फूल बाग तक सजावट की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि स्वतंत्र अग्रवाल को मंदाकिनी सभागार की व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। उपाध्यक्ष सुरेश गुप्ता को कार्यक्रम समन्वय की जिम्मेदारी दी गई।बैठक में पवन गुप्ता, विजय महेश्वरी, आर. पोरवाल, रवि गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, किशन केसवानी, अभिषेक गुप्ता, मोनू, अमित गुप्ता, पवन गुप्ता, गुरु नारायण गुप्ता, रमेश गुप्ता, विवेक गुप्ता, सत्येंद्र माहेश्वरी, विष्णु राठौर, दिनेश गुप्ता, संजय शिवहरे, ऋषि ओमर सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।