मेरठ के थाना मेडिकल क्षेत्र के गढ़ रोड पर एक महिला से लूट की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, सड़क पर खड़ी महिला का मोबाइल बाइक सवार दो बदमाशों ने लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
Plastic Currency: भारतीय करेंसी जल्द ही एक नए बदलाव से गुजर सकती है। बाजार में पहली बार प्लास्टिक यानी पॉलीमर…