3

Recent News

UP News: अस्पताल की खौफनाक लापरवाही! डिलीवरी के दौरान बच्चे का सर रह गया पेट में, धड़ हाथ में आया..

UP News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सरकारी अस्पताल के…

मुजफ्फरनगर में योगी का अल्टीमेटम: माफिया मिट्टी में मिलेंगे, बेटियों से खिलवाड़ करने वालों का अंत तय!

माफियाओं की जगह मिट्टी में… बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा” – मुजफ्फरनगर में गरजे…

पीलीभीत में नारी वंदन अधिनियम पर ऐतिहासिक पहल: मोदी सरकार का मास्टरस्ट्रोक, अब महिलाओं के हाथों में देश की कमान!

अब रुकेगी नहीं नारी शक्ति!” – पीलीभीत से उठी आवाज ने देशभर की महिलाओं ने भरी सशक्तिकरण की निर्णायक हुंकार…

PM Modi Video: पीएम मोदी ने क्यों कहा - “मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन जानता सब हूं”, सुनने वाली महिलाएं भी हुई भावुक

PM Modi Video: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने सोमवार को महिला आरक्षण बिल को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि…

यूपी में BJP नेता का डांसर के साथ प्राइवेट Video, होटल में अधिकारी बनकर वसूली के लिए धमकाया

Video: उत्तर प्रदेश के Agra में एक कथित नेता महिपाल चौधरी का होटल के कमरे का वीडियो वायरल होने से…

3

Recent News

UP News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सरकारी अस्पताल के…

माफियाओं की जगह मिट्टी में… बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा” – मुजफ्फरनगर में गरजे…

अब रुकेगी नहीं नारी शक्ति!” – पीलीभीत से उठी आवाज ने देशभर की महिलाओं ने भरी सशक्तिकरण की निर्णायक हुंकार…

PM Modi Video: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने सोमवार को महिला आरक्षण बिल को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि…

Video: उत्तर प्रदेश के Agra में एक कथित नेता महिपाल चौधरी का होटल के कमरे का वीडियो वायरल होने से…

Breaking News

आतिशी होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, केजरीवाल ने विधायकों के सामने रखा प्रस्ताव

दिल्ली की राजनीति में बड़ा उलटफेर सामने आया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने रविवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा की, जिसके बाद विधायक दल की बैठक में आतिशी के नाम पर मुहर लग गई है। केजरीवाल, जो कथित शराब घोटाले में कई महीनों तक जेल में रहने के बाद हाल ही में बाहर आए हैं, ने खुद आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा। सभी विधायकों ने इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया।केजरीवाल ने कहा है कि वह तब तक मुख्यमंत्री पद पर नहीं लौटेंगे जब तक चुनाव जीतकर जनता से ईमानदारी का सर्टिफिकेट हासिल नहीं कर लेते। इस बीच, आतिशी को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया जा रहा है। कालकाजी विधानसभा से पहली बार विधायक बनीं आतिशी, सरकार में केजरीवाल के बाद सबसे ताकतवर मंत्री के रूप में उभरी हैं।

आतिशी ने दिल्ली की शिक्षा नीति को सफलतापूर्वक लागू करने में प्रमुख भूमिका निभाई है और उन्हें केजरीवाल और मनीष सिसोदिया का विश्वास पात्र माना जाता है। वर्तमान में, वह 18 से अधिक विभागों का प्रभार संभाल रही हैं, जिससे उनके प्रशासनिक अनुभव का पता चलता है। आतिशी मीडिया के सामने पार्टी का पक्ष मजबूती से रखने के लिए जानी जाती हैं।केजरीवाल के इस कदम को आगामी विधानसभा चुनावों से पहले महिला वोटरों को साधने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि आतिशी को यह पद केवल अगले चुनाव तक के लिए सौंपा जा रहा है। अगर AAP फिर से जीत हासिल करती है, तो अरविंद केजरीवाल ही मुख्यमंत्री बनेंगे।

गौरतलब है कि 2022 के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर जीत हासिल की थी और लगातार तीसरी बार सरकार बनाई थी। हालांकि, 2021-22 में लागू की गई शराब नीति के चलते पार्टी विवादों में घिर गई थी, जिसके चलते मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और केजरीवाल को जेल जाना पड़ा।केजरीवाल ने घोषणा की है कि वह मंगलवार की शाम दिल्ली के उपराज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप देंगे।