बरेली: बरेली के जिला अधिकारी (डीएम) रविंद्र कुमार ने सोमवार को औचक निरीक्षण के तहत जिला अस्पताल का दौरा किया। वह मरीज बनकर अस्पताल पहुंचे और वहां के हालात का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों से पूछा कि कहीं डॉक्टर या कर्मचारी उनसे पैसों की मांग तो नहीं कर रहे।

सफाई कर्मियों का वेतन रोका
अस्पताल परिसर में फैली गंदगी को देखकर डीएम ने सीएमएस और सीएमओ को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने सफाई कर्मचारियों की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए 40% वेतन रोकने के निर्देश दिए।इस निरीक्षण में डीएम के साथ एसडीएम सदर भी मौजूद थे। बता दें कि जिला अस्पताल कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित है।

गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है