लखनऊ: अपर्णा बिष्ट यादव ने उत्तर प्रदेश महिला आयोग में उपाध्यक्ष के पद पर आधिकारिक रूप से ज्वाइन कर लिया है। उनके साथ प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की पत्नी नम्रता पाठक भी मौजूद थीं, जो उन्हें आयोग में ज्वाइन करवाने के लिए लेकर गईं। नम्रता पाठक ने इस अवसर पर अपर्णा को बधाई भी दी।
डिप्टी cm की पत्नी की रही अहम भूमिका
कहा जा रहा है कि अपर्णा बिष्ट यादव को इस पद पर ज्वाइनिंग के लिए मनाने और प्रेरित करने में नम्रता पाठक की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।अपर्णा बिष्ट यादव की इस नियुक्ति को प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए एक सकारात्मक कदम के रूप में देखा जा रहा है।गौरतलब है कि नम्रता पाठक स्वयं 2007 से 2012 तक यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष रह चुकी हैं।

गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है