3

Recent News

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत में ट्रक और गौरक्षक दल लिखी कार की भयंकर टक्कर, मां-बेटा-बहू समेत 3 की मौत..

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Ujjain Shahi Masjid: हाईकोर्ट का चौंकाने वाला आदेश, शाही मस्जिद कमेटी को झटका; पथराव के बाद 15 लोग हिरासत में..

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस तक…

3

Recent News

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस तक…

Breaking News

ब्राह्मण समाज ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, बाराबंकी में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम

बाराबंकी, 9 सितम्बर: समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत आज बाराबंकी के त्रिवेदीगंज स्थित कान्हूपुर गांव में बाबा चतुरभुज मंदिर प्रांगण में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िलाध्यक्ष हाफिज अयाज़ अहमद ने की, वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ‘पवन’, पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, पूर्व मंत्री राकेश कुमार वर्मा और पूर्व विधायक राम मगन रावत उपस्थित रहे।

सपा सरकार की देन है जनेश्वर मिश्र पार्क

कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ‘पवन’ ने अपने संबोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा ब्राह्मण समाज को सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि जनेश्वर मिश्र पार्क समाजवादी पार्टी की देन है और भाजपा सरकार के कार्यकाल में ब्राह्मण समाज पर हो रहे अत्याचारों का उल्लेख किया। पवन ने स्व. पंडित हरिशंकर तिवारी की प्रतिमा पर बुलडोजर की कार्रवाई को भाजपा सरकार की तिरस्कार नीति का हिस्सा बताया।

2027 में बनेगी सपा सरकार

पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश में सड़कों, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में समाजवादी सरकार के समय में महत्वपूर्ण कार्य हुए थे। उन्होंने 1090 महिला शक्तिलाइन, लखनऊ मेट्रो, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे, लैपटॉप वितरण, कन्या विद्याधन, आईटी सिटी और मेदांता हॉस्पिटल जैसी परियोजनाओं का उल्लेख किया और कहा कि सर्वसमाज द्वारा समाजवादी पार्टी की सदस्यता लेने से यह तय है कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।

सपा की तरफ बड़ा ब्राह्मण समाज का झुकाव

इस मौके पर सैकड़ों लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिनमें प्रमुख रूप से देवेंद्र दिवेदी, मनोज द्विवेदी, नवीन पांडे, ब्रिजेश त्रिवेदी, संदीप त्रिवेदी, सीताकांत त्रिवेदी, अनिल कुमार त्रिवेदी, प्रेम शंकर शुक्ला, पंकज चौरसिया, बालक राम रावत, विमल दीक्षित, दीपक कुमार, रामकरण रावत, संदीप शुक्ला, रामकेवल, राम सुमन हरिकेश, रामविलास, राम प्रताप सौरभ त्रिवेदी, प्रताप नारायण, नारायण त्रिवेदी, उत्तम अवस्थी, रमापति द्विवेदी और योगेश द्विवेदी सहित अन्य शामिल थे।इस कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के उत्साहपूर्ण योगदान ने यह साबित किया कि समाजवादी पार्टी के प्रति उनका झुकाव और समर्थन मजबूत हो रहा है।