कानपुर में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ते अपराध, और महिला उत्पीड़न के विरोध में एक मंडल स्तरीय विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन सरसैया घाट चौराहा से शुरू होकर कानपुर मंडल आयुक्त कार्यालय तक पहुंचा, जहां 6 पृष्ठ का ज्ञापन महामहिम राज्यपाल को सौंपा गया।इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए, जिनमें “नारी शक्ति करें चीत्कार, बंद करो यह अत्याचार”, “अपराधियों का सरकारी संरक्षण, बंद करो बंद करो” और “बहुत हुआ नारी पर अत्याचार, बदलो बदलो यह सरकार” प्रमुख थे।

प्रदर्शन का नेतृत्व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राहुल राय, प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान, और प्रदेश सचिव संत राम नीलांचल ने किया। इस प्रदर्शन में कानपुर मंडल के विभिन्न जिलों के अध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारी शामिल हुए।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और प्रदेश सरकार की तानाशाही मानसिकता के चलते अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है।

गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है