3

Recent News

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत में ट्रक और गौरक्षक दल लिखी कार की भयंकर टक्कर, मां-बेटा-बहू समेत 3 की मौत..

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Ujjain Shahi Masjid: हाईकोर्ट का चौंकाने वाला आदेश, शाही मस्जिद कमेटी को झटका; पथराव के बाद 15 लोग हिरासत में..

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस तक…

3

Recent News

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस तक…

Breaking News

महाराष्ट्र एनसीपी (अजीत गुट) के दर्जनों पदाधिकारियों ने अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी का दामन थामा

लखनऊ:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व और पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए आज महाराष्ट्र एनसीपी (अजीत पवार गुट) के कई प्रमुख पदाधिकारियों ने समाजवादी पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया। यह कदम एनसीपी के राज्य महामंत्री  इरशाद भाई जागीरदार के नेतृत्व में उठाया गया।समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख नेताओं में इरशाद भाई जागीरदार (राज्य महामंत्री), नरेन्द्र भाई चौहान (प्रदेश सचिव), महेन्द्र दादा सिरसात (प्रदेश सचिव, सामाजिक न्याय), कैलाश भाई चौधरी (नगर अध्यक्ष), जयाताई सालोके (महिला जिलाध्यक्ष), तेजस रण सिंह (युवा अध्यक्ष), राहुल पोल (सामाजिक न्याय जिलाध्यक्ष), सुरेश अहीरे (जिलाध्यक्ष, सामाजिक न्याय), समीर खान (राज्य सोशल मीडिया प्रभारी), वंदना ताई केदार (सामाजिक न्याय महिला अध्यक्ष), उमेश महाले (पार्षद, धुले), गणेश धुलेकर (आदिवासी जिलाध्यक्ष), अभिजीत देओरे (युवा सामाजिक कार्यकर्ता, आदिवासी अध्यक्ष), और नीलेश चौधरी (राष्ट्रसेवा दल जिलाध्यक्ष) शामिल हैं।

एनसीपी के राज्य महामंत्री इरशाद भाई जागीरदार को सपा की सदस्यता दिलाते राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।

महाराष्ट्र में लोकप्रिय है सपा

इन नेताओं ने कहा कि महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी की बड़ी पहचान है और अखिलेश यादव की लोकप्रियता बेजोड़ है। उन्होंने विश्वास जताया कि महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।महाराष्ट्र के नेताओं का कहना है कि राज्य में किसान, नौजवान, व्यापारी, शिक्षक, और उद्योगपति सभी वर्ग संकट का सामना कर रहे हैं। कानून व्यवस्था भी चरमरा गई है, और अब महाराष्ट्र की जनता बदलाव चाहती है।इस अवसर पर इरशाद भाई जागीरदार, जया ताई सालोके, कैलाश भाई चौधरी, किशोर अहिरे, और महेंद्र सिरसात ने अपने विचार व्यक्त करते हुए अखिलेश यादव का आभार जताया।

पूरे देश मे सपा खड़ा करेगी संगठन

अखिलेश यादव ने सभी नेताओं का समाजवादी पार्टी में स्वागत किया और उम्मीद जताई कि इनके आने से पार्टी को महाराष्ट्र में मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय की लड़ाई शुरू से ही लड़ती आई है और जातीय जनगणना की मांग पूरी होने पर ही समानुपातिक भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी। अखिलेश यादव ने भाजपा पर आरक्षण समाप्त करने का आरोप लगाते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी लोकतंत्र और समाजवाद के लिए प्रतिबद्ध है।अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि पार्टी महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में अपने विस्तार के पक्ष में है और राष्ट्रीय पार्टी के रूप में स्वीकृति प्राप्त करने के लिए अन्य राज्यों के चुनावों में सक्रिय रूप से भाग लेगी।