3

Recent News

UP News: अस्पताल की खौफनाक लापरवाही! डिलीवरी के दौरान बच्चे का सर रह गया पेट में, धड़ हाथ में आया..

UP News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सरकारी अस्पताल के…

मुजफ्फरनगर में योगी का अल्टीमेटम: माफिया मिट्टी में मिलेंगे, बेटियों से खिलवाड़ करने वालों का अंत तय!

माफियाओं की जगह मिट्टी में… बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा” – मुजफ्फरनगर में गरजे…

पीलीभीत में नारी वंदन अधिनियम पर ऐतिहासिक पहल: मोदी सरकार का मास्टरस्ट्रोक, अब महिलाओं के हाथों में देश की कमान!

अब रुकेगी नहीं नारी शक्ति!” – पीलीभीत से उठी आवाज ने देशभर की महिलाओं ने भरी सशक्तिकरण की निर्णायक हुंकार…

PM Modi Video: पीएम मोदी ने क्यों कहा - “मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन जानता सब हूं”, सुनने वाली महिलाएं भी हुई भावुक

PM Modi Video: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने सोमवार को महिला आरक्षण बिल को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि…

यूपी में BJP नेता का डांसर के साथ प्राइवेट Video, होटल में अधिकारी बनकर वसूली के लिए धमकाया

Video: उत्तर प्रदेश के Agra में एक कथित नेता महिपाल चौधरी का होटल के कमरे का वीडियो वायरल होने से…

3

Recent News

UP News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सरकारी अस्पताल के…

माफियाओं की जगह मिट्टी में… बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा” – मुजफ्फरनगर में गरजे…

अब रुकेगी नहीं नारी शक्ति!” – पीलीभीत से उठी आवाज ने देशभर की महिलाओं ने भरी सशक्तिकरण की निर्णायक हुंकार…

PM Modi Video: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने सोमवार को महिला आरक्षण बिल को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि…

Video: उत्तर प्रदेश के Agra में एक कथित नेता महिपाल चौधरी का होटल के कमरे का वीडियो वायरल होने से…

Breaking News

“श्री अन्न दिवस” के रूप में मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन, नागरिकों को वितरित किए गए 7400 पैकेट मिलेट्स

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर के जन्मदिन को लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में व्यापारियों ने “श्री अन्न दिवस” के रूप में मनाया। इस अवसर पर दारुल सफा में आयोजित “श्रीअन्न दिवस व जागरूकता समारोह” के दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि रहे। समारोह में नागरिकों को ज्वार, बाजरा, रागी, और मक्का के आटे के 7400 पैकेट वितरित किए गए और इनके स्वास्थ्य लाभ के बारे में जागरूक किया गया।भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री और भारतीय कृषि उत्पाद उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। लखनऊ, कानपुर, आगरा, वाराणसी और बुंदेलखंड के जिलों में भी इस प्रकार के आयोजन हुए, जहां नागरिकों को मुफ्त में श्री अन्न (मिलेट्स) वितरित किए गए।

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक रहे मौजूद

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि मिलेट्स (श्री अन्न) स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक लाभकारी हैं, और प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से भारत ने पिछले वर्ष इन्हें 72 देशों में पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि मिलेट्स का सेवन न केवल पोषण प्रदान करता है, बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं को भी कम करने में सहायक है।समारोह के दौरान ज्ञानेश मिश्र ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2021 में संयुक्त राष्ट्र के समक्ष प्रस्ताव रखा था कि 2023 को “अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष” के रूप में मनाया जाए। इस प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र ने पारित किया और आज 72 देशों में इस वर्ष को मनाया जा रहा है। इसी कारण हम प्रधानमंत्री के जन्मदिन को “श्री अन्न दिवस” के रूप में मना रहे हैं और यह हर साल इसी दिन मनाया जाएगा।

लखनऊ के दारूल शफा में मोटे अनाज के पैकेट वितरित करते उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक व ज्ञानेश मिश्रा।

कई व्यापारी रहे मौजूद

इस आयोजन में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के चेयरमैन और उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के उपाध्यक्ष नटवर गोयल भी शामिल हुए और आयोजन की सराहना की। इसके अलावा कानपुर महानगर अध्यक्ष गुरुजिंदर सिंह और लखनऊ महानगर अध्यक्ष अशोक अग्रवाल तजपुरिया ने भी इस अवसर पर श्री अन्न दिवस को मनाने की प्रतिबद्धता जताई।समारोह में कानपुर से वरिष्ठ उपाध्यक्ष अब्दुल वहीद, युवा महामंत्री विनायक पोद्दार, उपाध्यक्ष केके गुप्ता, संगठन मंत्री राकेश गुप्ता, वाराणसी, आगरा, और अन्य जिलों से राहुल अग्रवाल, विनीत मिश्र, आयुष मिश्र, शरद अग्रवाल, अमित शुक्ल, और उन्नाव से अखिलेश अवस्थी प्रमुख रूप से शामिल हुए।उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, आगरा, उन्नाव, प्रयागराज, गाजियाबाद सहित कई जिलों में प्रदेशव्यापी स्तर पर श्री अन्न दिवस मनाया गया, जो कि आने वाले वर्षों में भी इसी दिन मनाया जाएगा।