3

Recent News

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत में ट्रक और गौरक्षक दल लिखी कार की भयंकर टक्कर, मां-बेटा-बहू समेत 3 की मौत..

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Ujjain Shahi Masjid: हाईकोर्ट का चौंकाने वाला आदेश, शाही मस्जिद कमेटी को झटका; पथराव के बाद 15 लोग हिरासत में..

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस तक…

3

Recent News

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस तक…

Breaking News

अटल आवासीय विद्यालय का हुआ शुभारंभ

उत्तर प्रदेश के 18 अटल आवासीय विद्यालयों के शैक्षणिक सत्र 2024-25 का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ स्थित अटल आवासीय विद्यालय से किया गया। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कानपुर नगर के रामपुर नरूआ स्थित अटल आवासीय विद्यालय में भी किया गया, जिसमें कक्षा 6 और कक्षा 9 के नवप्रवेशित 272 विद्यार्थियों और पहले से अध्ययनरत 76 विद्यार्थियों सहित कुल 348 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के अभिभावक भी उपस्थित रहे।

सजीव प्रसारण के बाद, विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। इसके पश्चात मुख्य अतिथि राज्यमंत्री बाल विकास एवं पुष्टाहार, प्रतिभा शुक्ला, जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह और अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।मुख्य अतिथि  प्रतिभा शुक्ला ने बच्चों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनसे उनके भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछा। इस पर छात्रा कु. प्रांशी ने आर्मी ऑफिसर बनने की इच्छा व्यक्त की, जबकि अन्य विद्यार्थियों ने पुलिस ऑफिसर, डॉक्टर और इंजीनियर बनने की बात कही।

जिलाधिकारी  राकेश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मजदूर वर्ग के लिए अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देना एक सपना था, जिसे प्रधानमंत्री की प्रेरणा से मुख्यमंत्री ने अटल आवासीय विद्यालय के रूप में साकार किया है। इस विद्यालय में विद्यार्थियों को बेहतर आवासीय वातावरण में उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान की जा रही है।कार्यक्रम में कक्षा 7 के विद्यार्थियों द्वारा रचनात्मक और सृजनात्मक कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसमें गोल्डी, सोनाक्षी, गायत्री, भौतिक, आनंद, अक्षित और प्रतीक को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए। कक्षा 7 की ही छात्रा गोल्डी को “विज्ञान रत्न” से सम्मानित किया गया, जिसने वैज्ञानिक बनने की इच्छा जाहिर की।

इस अवसर पर  विधायक बिल्हौर  राहुल बच्चा सोनकर,  विधायक रशूलाबाद पूनम शंखवार,  शुभम बाजपेई (ब्लॉक प्रमुख शिवराजपुर), अनिल उपाध्याय (प्रदेश महामंत्री, भारतीय मजदूर संघ),  सुखदेव मिश्रा (पूर्व राष्ट्रीय मंत्री, भारतीय मजदूर संघ), मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन, अपर श्रमायुक्त कानपुर क्षेत्र  पी. के. सिंह, सहायक श्रमायुक्त रामलखन पटेल, कीर्तिवर्धन, और श्रम विभाग के अधिकारीगण सहित विद्यालय के प्रधानाचार्या श्रीमती सरिता और सभी शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।