MOTIHARI NEWS: तुरकौलिया के प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न-विभिन्न स्थानों पर माता दुर्गा के आगमन को लेकर बेल वृक्ष के निकट पूजा कर जोड़ा बेल में पीला कपड़ा बांधकर मां दुर्गे को आमंत्रण दिया गया. शारदीय नवरात्र के अवसर पर दुर्गा पूजा के छठे दिन शुक्रवार को अपराह्न 4 बजे तुरकौ
लिया बोरिंग चौक के श्रद्धालु मैया के आगमन को लेकर मैया की डोली लेकर धूमधाम से निमंत्रण देने गर्ल हाई स्कूल के पास पहुंचे पहुंचे. वहां बेल वृक्ष पर सीढ़ी से चढ़ कर देव गर्जन सिंह ने निमंत्रण देते हुए जोड़ा बेल को पीला धोती से लपेट दिया. पंडित द्वारा, पुजारी के साथ पूजा और आरती के बाद मैया के जयकारे के साथ निमंत्रण का कार्यक्रम पूर्ण कर श्रद्धालुओं की टोली वापस लौटी. ऐसी मान्यता है कि बेल के पेड़ में जोड़ा बेल को ढूंढ कर उस बेल के पास डोली ले कर पहुंचते हैं. विधि विधान से मैया की पूजा आरती कर उस जोड़ा बेल में पीला कपड़ा बांधा जाता है. जो मैया के निमंत्रण का प्रतिक है. इस दौरान श्रद्धालु मैया के कार्यक्रम में गाजे बाजे व अपने घर के ढोलक, घंटी, झाल लेकर मैया की यात्रा में शामिल हुए. मैया की डोली के आगे-आगे माता के भक्त सड़क की साफ-सफाई करते आगे बढ़ रहे थे. जहां से मैया की डोली जा रही थी लोग सड़क की पानी से सड़क को धोकर साफ करते दिखे. मौके पर अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह,राज गुप्ता, टूना कुमार सिंह, प्रदीप सिंह, प्रदीप प्रहारी, विनय कुमार सिंह,विकाश गुप्ता, तारकेश्वर सिंह, प्रकाश सिंह सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे.
इश्क की आग में जले रिश्ते: जब मोहब्बत ने चुनी हिंसा, जब भरोसा टूटा और जिंदगी मौत बन गई आज…