
आपको बता दें कि पुलिस का शक मासूम की हत्या की ओर जा रहा है। क्योंकि बच्चे का शव एक बोरी में बंद पाया गया है। ऐसी आशंका है कि किसी ने मासूम की हत्या कर उसका शव बोरी में डालकर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। वहीं जब लोगों की नजर इस बोरी पड़ी, तो यह खबर आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई।
सूचना मिलते ही घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। कुछ ही समय बाद मोतीपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुँच गई। बताते चलें कि यह शव रेलवे स्टेशन के पूर्वी गुमटी संख्या 120 के समीप एक पाया गया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।