
MOTIHARI NEWS : समाजसेवी अनिकेत रंजन के आग्रह पर हजारों लोगों ने एक साथ शहर के नरसिंह बाबा मंदिर के प्रांगण में एक हनुमान चालीसा पाठ किया जहा 51 किलो लड्डू का प्रसाद भी बाटा गया, वही अनिकेत रंजन ने बताया कि आज राष्ट्रीय स्तर का एक संगठन योगी सेना की स्थापना भी किया गया जो बिहार के सभी जिलों में चलेगा, आज नरसिंह बाबा मंदिर प्रांगण में अनिकेत रंजन संकल्प लिया कि जिले के 15 लाख हाथों में निशुल्क हनुमान चालीसा प्रदान किया जाएगा, जिससे शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी बचाने का काम किया जाएगा। नरसिंह बाबा मंदिर के प्रांगण में सामूहिक रुप से सभी ने हनुमान चालीसा का पाठ किया, जहा सभी ने संकल्प लिया कि प्रति मंगलवार के दिन अपने घर में अपने बच्चों के साथ अपने घरवालों के साथ सभी निरंतर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे वही अनिकेत रंजन ने बताया कि जो लोग मंदिर का विरोध करते हैं वह आकर देख ले एक मंदिर दो से चार सौ लोगों को रोजगार देता है, हनुमान चालीसा शिक्षित लोगो में संस्कार संस्कार बचाने का काम करेगा उनके अंदर उर्जा डालने का काम करेगा हनुमान चालीसा का बहुत सकारात्मक प्रभाव होता है समाज पर और व्यक्ति के व्यक्तित्व पर भी। वही हनुमान चालीसा पढ़ने वालों में मुख रुप से अनिकेत रंजन टिंकू श्रीवास्तव गुड्डू कुशवाहा राहुल तिवारी धनजीत झा सन्नी सिंह राजन जायसवाल सुदीश श्रीवास्तव सुदीश शर्मा अभिषेक पांडेय अखिलेश यादव पिंकी कुमारी स्वेता कुमारी रागनी कुमारी आदि के साथ हजारों लोग उपस्थित थे