मैनपुरी: सपा सांसद डिंपल यादव ने मैनपुरी में बीजेपी सरकार की नीतियों पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने सरकार की बुलडोजर और एनकाउंटर की राजनीति को ‘नकारात्मक’ करार देते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यवाहियां मानवता और न्यायिक प्रक्रिया की हत्या के समान हैं। डिंपल यादव ने हाल ही में मंगेश यादव के एनकाउंटर को इसी संदर्भ में मानवता के खिलाफ बताया।

डिंपल यादव ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश में रोजगार की स्थिति गंभीर है, और इस बात से पूरा देश भली-भांति परिचित है। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा और स्थिति पर भी गहरी चिंता जताई और कहा कि यह समस्या अब वैश्विक स्तर पर चर्चित हो चुकी है।सांसद डिंपल यादव ने बीजेपी सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देश को विकास और समृद्धि की दिशा में आगे ले जाने की बजाय सरकार नकारात्मक राजनीति में उलझी हुई है, जो देश के विकास में बड़ी बाधा है।