3

Recent News

धोखे में डूबी मोहब्बत का खौफनाक अंत! टूटा भरोसा, बिखरे रिश्तों के बीच मौतों ने सबको हिलाया। जानिए पूरी घटना और चौंकाने वाली सच्चाई!

इश्क की आग में जले रिश्ते: जब मोहब्बत ने चुनी हिंसा, जब भरोसा टूटा और जिंदगी मौत बन गई आज…

हापुड़ में पति ने पत्नी को पढ़ा-लिखाकर SI बनाया लेकिन नौकरी लगते ही पत्नी ने दहेज़ उत्पीड़न की FIR कर दी। लव स्टोरी से FIR तक की पूरी कहानी।

पति ने पढ़ा-लिखा कर SI बनाया… और नौकरी लगते ही ने पत्नी ने दिया धोखा या कुछ और!  हापुड़  Love…

पीलीभीत में कुर्की और लखनऊ में FIR! KGMU डॉक्टर रमीज पर धर्मांतरण, फर्जी निकाह और यौन शोषण के गंभीर आरोप, पुलिस तलाश में।

 KGMU डॉक्टर रमीज मलिक पर धर्मांतरण–यौन शोषण आरोप: पैतृक पीलीभीत आवास पर कुर्की नोटिस, गिरोह की तलाश जारी, संगठित नेटवर्क…

बांग्लादेश में हिंदू महिला से गैंगरेप, पेड़ से बांधकर बाल काटे और वीडियो वायरल। झेनाइदह की घटना ने मानवता को शर्मसार किया।

बांग्लादेश में मानवता शर्मसार: झेनाइदह में हिंदू विधवा से गैंग रेप, पेड़ से बांधकर काटे बाल — सवालों के घेरे…

वोटर लिस्ट SIR जांच में फंसे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, कोलकाता में चुनाव आयोग का नोटिस, विजय हजारे के कारण सुनवाई में नहीं हो सके शामिल।

अमरोहा से कोलकाता तक सियासी हलचल: तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर चुनाव आयोग का नोटिस, SIR सुनवाई के लिए समन…

3

Recent News

इश्क की आग में जले रिश्ते: जब मोहब्बत ने चुनी हिंसा, जब भरोसा टूटा और जिंदगी मौत बन गई आज…

पति ने पढ़ा-लिखा कर SI बनाया… और नौकरी लगते ही ने पत्नी ने दिया धोखा या कुछ और!  हापुड़  Love…

 KGMU डॉक्टर रमीज मलिक पर धर्मांतरण–यौन शोषण आरोप: पैतृक पीलीभीत आवास पर कुर्की नोटिस, गिरोह की तलाश जारी, संगठित नेटवर्क…

बांग्लादेश में मानवता शर्मसार: झेनाइदह में हिंदू विधवा से गैंग रेप, पेड़ से बांधकर काटे बाल — सवालों के घेरे…

अमरोहा से कोलकाता तक सियासी हलचल: तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर चुनाव आयोग का नोटिस, SIR सुनवाई के लिए समन…

Breaking News

Fatehpur News: यूरिया खाद की कमी से किसान परेशान, सपाइयों ने प्रदर्शन कर नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर, (बिंदकी)। जिले में यूरिया खाद की कमी को लेकर किसानों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। सहकारी समितियों और बाजारों में समय से खाद उपलब्ध न होने से फसलों के उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ने का खतरा है। इसी मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया और नायब तहसीलदार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

दयालु की अगुवाई में तहसील पहुंचे सपाई 

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बिंदकी रामेश्वर दयाल गुप्ता (दयालु) की अगुवाई में सपाई तहसील परिसर तक पहुंचे और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जिले के किसानों को यूरिया खाद आसानी से उपलब्ध कराई जाए, ताकि समय पर फसलों की सिंचाई और उत्पादन प्रभावित न हो।

इन समस्याओं के समाधान की रखी मांग 

इसके साथ ही उन्होंने कई अन्य समस्याओं को भी उठाया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि मुख्य संपर्क मार्ग और ग्रामीण सड़कों की हालत खराब होने से आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। इसके अलावा शहर और गांवों में लग रहे स्मार्ट मीटर को लेकर भी शिकायतें सामने आ रही हैं। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि यह मीटर मानक से अधिक रीडिंग दर्ज कर रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि स्मार्ट मीटर की तकनीकी जांच कराए बिना इन्हें न लगाया जाए।

हरदौली की घटना का भी किया गया जिक्र 

ज्ञापन में हाल ही में ग्राम सभा हरदौली में घटित एक दर्दनाक हादसे का भी उल्लेख किया गया। यहां एक मकान गिरने से तीन लोगों की मृत्यु हो गई थी। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि समीप स्थित शैलेंद्र कुमार का मकान भी जर्जर स्थिति में है, जिसके गिरने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि गरीब परिवार को आवास दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए।

पढ़िए ज्ञापन देने वालों के नाम 

ज्ञापन सौंपने वालों में नगर अध्यक्ष अकरम गुड्डू, सभासद सुनील पाल, सियाराम यादव, राजीव यादव, जितेंद्र पासवान, शैलेंद्र शीलू पंडित, शिवम यादव, धर्मेंद्र सिंह, आनंदपाल, वीरेंद्र यादव, पवन प्रजापति, संतोष कुमार सहित तमाम सपाई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान जल्द नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।