3

Recent News

बड़ी खबर: Delhi IGI Airport पर SpiceJet और Akasa Air के विमान टकराए, आखिर गलती किसकी? देखें वीडियो..

Delhi IGI Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा टल गया, जब दो…

UP Train Accident: रेलवे ट्रैक पर पड़ी लाश देख रहे थे लोग, दूसरी ट्रेन ने 5 को कुचला, मौत.. 50 मीटर तक बिखरे टुकड़े

UP Train Accident: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसमें पांच लोगों…

UP Viral Video: DM मैडम की मीटिंग में अचानक घुस आया लंगूर, फिर जो हुआ.. हैरान रह जाएंगे आप! देखें वीडियो..

UP Viral Video: उत्तर प्रदेश के बागपत में किसान दिवस की बैठक के दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला,…

Parliament Special Session 2026: परिसीमन बिल पर मोदी ने दी चेतावनी, अखिलेश-कांग्रेस को दिया ब्लैंक चेक

Parliament Special Session 2026: संसद का विशेष सत्र गुरुवार से शुरू होते ही सियासी गर्मी तेज हो गई। जैसे ही…

Bulldozer Action UP: संभल में ईदगाह और इमामबाड़ा जमींदोज, DM बोले - "बुलडोजर चलाने का खर्च भी वसूलेंगे"

Bulldozer Action UP: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में गुरुवार को प्रशासन ने बड़ा बुलडोजर एक्शन लेते हुए ईदगाह और…

3

Recent News

Delhi IGI Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा टल गया, जब दो…

UP Train Accident: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसमें पांच लोगों…

UP Viral Video: उत्तर प्रदेश के बागपत में किसान दिवस की बैठक के दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला,…

Parliament Special Session 2026: संसद का विशेष सत्र गुरुवार से शुरू होते ही सियासी गर्मी तेज हो गई। जैसे ही…

Bulldozer Action UP: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में गुरुवार को प्रशासन ने बड़ा बुलडोजर एक्शन लेते हुए ईदगाह और…

Breaking News

जब प्रेम मर गया और पाकिस्तान चुप रहा: एक हिंदू जोड़े की मौत और इंसानियत की हार की कहानी

जब प्रेम मर गया और पाकिस्तान चुप रहा:प्रेम की कोई कीमत नहीं? पाकिस्तान में हिंदू प्रेमी जोड़े की मौत पर चुप्पी शर्मनाक!

मैंने यह लेख लिखने से पहले कई दिन प्रतीक्षा की — इस उम्मीद में कि शायद पाकिस्तान का कोई राष्ट्रीय या क्षेत्रीय मीडिया, कोई ट्विटर हैंडल, कोई सामाजिक संगठन या पत्रकार — इस प्रेमी जोड़े की मौत पर कुछ बोलेगा, कोई संवेदना प्रकट करेगा या सच्चाई बताने की कोशिश करेगा। लेकिन एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी हर ओर सन्नाटा है। ना पाकिस्तान सरकार ने कुछ कहा, ना वहां की मीडिया ने कोई खबर प्रकाशित की। यहां तक कि सोशल मीडिया तक पर इस मुद्दे को उठाने की कोई कोशिश नहीं हुई। इसी चुप्पी ने मुझे मजबूर किया कि मैं इस लेख के माध्यम से यह सवाल पूछूं — क्या पाकिस्तान में गैर-मुस्लिमों के जीवन की कोई कीमत नहीं?”

जब प्रेम मर गया और पाकिस्तान चुप रहा: कहानी जो सिर्फ मौत की नहीं, इंसानियत की भी हार है

दो पाकिस्तानी हिंदू नागरिक — एक युवक और युवती — प्रेम में भारत की सीमा पार आए, उम्मीद थी कि यहां उन्हें जीवन का अधिकार मिलेगा। लेकिन यह प्रेमी जोड़ा अब जीवित नहीं है। दोनों की रहस्यमयी मौत ने न केवल भावनाओं को झकझोरा है, बल्कि कई गंभीर सवाल भी खड़े कर दिए हैं — जिनका उत्तर शायद पाकिस्तान की सत्ता और समाज में कभी न मिले।

पाकिस्तान की बेरुखी: न सरकार को चिंता, न मीडिया को खबर

इन दोनों की मौत की खबर पर न तो पाकिस्तान सरकार की कोई प्रतिक्रिया आई, न वहां की मीडिया ने एक लाइन की हेडलाइन दी। इस गहरी चुप्पी ने पाकिस्तान के गैर-मुस्लिम नागरिकों की दुर्दशा को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

क्या गैर-मुस्लिम नागरिकों का जीवन पाकिस्तान में इतना नगण्य है कि उनकी मौत पर एक शब्द भी नहीं लिखा जाए? क्या मानवाधिकार सिर्फ एक धर्म विशेष तक सीमित हैं?

जब प्रेम मर गया और पाकिस्तान चुप रहा: इंसानियत का जनाजा और भारत की मानवीयता

वो दो मासूम नाम — रवीना और अर्जुन — जो सिर्फ प्रेम करना चाहते थे, आज दो लाशों में बदल चुके हैं। पाकिस्तान की ज़मीन पर हिंदू होने की कीमत उन्होंने अपनी जान देकर चुकाई। ये सिर्फ प्रेम की नहीं, इंसानियत की भी मौत है। पाकिस्तान, जो खुद को लोकतांत्रिक और मानवाधिकारों का रक्षक बताता है, उसके चेहरे से नकाब उतर चुका है। न देश के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने एक शब्द बोला, न सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने कोई संवेदना जताई। क्या यही है उनकी इंसानियत? क्या गैर-मुस्लिमों का जीवन वहां सिर्फ मिट्टी के खिलौने जितना भी मूल्य नहीं रखता?

लेकिन जब पाकिस्तान में चुप्पी पसरी रही, तब भारत सरकार ने इस जोड़े का न सिर्फ सम्मान किया, बल्कि मानवता का परचम भी ऊँचा रखा। सीमाई क्षेत्र में मिली इन दोनों की लाशों को भारत की पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने पूरी संवेदनशीलता से देखा — सबूत जुटाए, जांच की प्रक्रिया शुरू की और सम्मानजनक अंतिम संस्कार का प्रबंध भी कराया। भारत ने यह दिखा दिया कि हमारे यहां मजहब से ऊपर है जीवन, और प्रेम का अंत हमेशा अपमान से नहीं, श्रद्धा से होता है। यह घटना सिर्फ पाकिस्तान में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार की पोल नहीं खोलती, बल्कि पाकिस्तान की असली सोच, उसकी धर्मांध सत्ता और क्रूर व्यवस्था को भी बेनकाब करती है।

जब प्रेम मर गया और पाकिस्तान चुप रहा: क्या कोई धर्म आधारित अत्याचार से भागा था ये प्रेम?

यह सवाल हर किसी के मन में उठ रहा है — क्या यह प्रेमी जोड़ा पाकिस्तान में अपने धर्म के कारण किसी उत्पीड़न का शिकार था? क्या उन्होंने जबरन धर्मांतरण, सामाजिक बहिष्कार या हिंसा की आशंका से भागने का रास्ता चुना?

पाकिस्तानी सेना प्रमुख द्वारा खुले मंच से हिंदुओं के खिलाफ दिए गए बयान और देश में आए दिन अल्पसंख्यक समुदायों, खासकर युवतियों के साथ होने वाले अपहरण, धर्मांतरण और बलात्कार जैसे अत्याचार इन सवालों को और भी मजबूती देते हैं।

भारत की जिम्मेदार पुलिस और समाज ने निभाई मानवता की भूमिका

जहां पाकिस्तान ने चुप्पी साध ली, वहीं भारत की पुलिस और एजेंसियों ने संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का परिचय दिया। सीमाई क्षेत्र में प्रेमी जोड़े की मौत की जांच में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी गई। सबूत जुटाए जा रहे हैं, हर कोण से जांच की जा रही है कि क्या यह आत्महत्या थी या किसी और साजिश का हिस्सा।

सबसे महत्वपूर्ण बात — स्थानीय लोगों ने इस प्रेमी जोड़े का सम्मानजनक अंतिम संस्कार कराया। एक ऐसे समाज में जहां प्रेम को अक्सर विरोध का सामना करना पड़ता है, वहां यह एक उदाहरण है कि प्रेम और जीवन की गरिमा, मजहब से ऊपर होती है।

पाकिस्तान का असली चेहरा: आतंक को पनाह, प्रेम को सजा

यह वही पाकिस्तान है जो अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मानवाधिकारों की दुहाई देता है, लेकिन अपने देश में अल्पसंख्यकों को जीने का भी हक नहीं देता। आतंकी संगठनों को पनाह देने वाला पाकिस्तान, प्रेम करने वाले दो निर्दोष हिंदू युवाओं की जान नहीं बचा सका — या शायद बचाना ही नहीं चाहता था।

पुलवामा जैसे हमलों को अंजाम देने वाले देश से क्या उम्मीद की जा सकती है, जहां सेना प्रमुख तक सार्वजनिक रूप से गैर-मुस्लिमों के खिलाफ जहर उगलते हैं।

मानवाधिकार संगठनों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अब चुप नहीं रहना चाहिए

यह घटना सिर्फ एक प्रेम कहानी की मौत नहीं है, यह उस व्यवस्था की पोल खोलती है जो धर्म के नाम पर भेदभाव को प्रोत्साहित करती है। मानवाधिकार संगठनों, यूनाइटेड नेशंस और अंतरराष्ट्रीय पत्रकार बिरादरी को इस चुप्पी पर सवाल उठाना चाहिए।

 प्रेम को सजा क्यों? मौत की जांच जरूरी है

जो प्रश्न यह प्रेमी जोड़ा अपने पीछे छोड़ गया है — वे आज हम सभी से उत्तर मांग रहे हैं। क्या पाकिस्तान में आज भी गैर-मुस्लिमों के लिए प्रेम करना अपराध है? क्या प्रेमियों को भारत आने के लिए मरना ही पड़ता है? और अगर ऐसा है — तो पाकिस्तान के मानवाधिकारों की दुहाई पर अब सिर्फ हंसी आती है।

डॉक्टर बनी किसान की दुल्हन: जब डिग्री से नहीं, दिल से जुड़ा रिश्ता