UP Viral Video: उत्तर प्रदेश के बागपत में किसान दिवस की बैठक के दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। विकास भवन में चल रही आधिकारिक बैठक में अचानक एक लंगूर पहुंच गया, और जो हुआ उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विकास भवन में चल रही थी किसान समाधान बैठक
बागपत जनपद के विकास भवन में किसान दिवस के मौके पर किसान समाधान बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में जिले की डीएम अस्मिता लाल और एसपी सूरज राय मौजूद थे। किसान अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रख रहे थे।
अचानक पहुंचा ‘मटरू’ लंगूर
इसी दौरान एक लंगूर, जिसे स्थानीय लोग ‘मटरू’ के नाम से जानते हैं, बैठक में घुस आया। वह किसानों की टेबल के बीच से होता हुआ सीधे डीएम अस्मिता लाल के पास पहुंच गया।
DM ने छोड़ी कुर्सी, बोलीं- “इधर बैठ जाओ”
लंगूर को पास आते देख डीएम अस्मिता लाल ने बिना घबराए अपनी कुर्सी छोड़ दी और मजाकिया अंदाज में लंगूर की ओर इशारा करते हुए कहा— “इधर बैठ जाओ।” यह पूरा वाकया वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।
पूरी खबर -> https://t.co/XuGWBiVRBD
UP Viral Video: मीटिंग में घुसा लंगूर, सीधा DM मैडम के पास पहुंचा, फिर जो हुआ.. हैरान रह जाएंगे आप! देखें वीडियो..@baghpatpolice @BagpatDm @Uppolice @dgpup @CMOfficeUP pic.twitter.com/9ZdRqOZQm2— Rocket Post Bharat (@rocketpostindia) April 16, 2026
VIDEO हुआ वायरल, लोग ले रहे मजे
जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर आया, यह तेजी से वायरल हो गया। लोग इस अनोखे पल पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और डीएम के शांत और हल्के-फुल्के व्यवहार की चर्चा कर रहे हैं।
पहले भी ‘मटरू’ कर चुका है ऐसी हरकत
बताया जा रहा है कि ‘मटरू’ पहले भी कई बार कलेक्ट्रेट परिसर में देखा जा चुका है। इससे पहले भी वह एक किसान धरने के दौरान डीएम अस्मिता लाल के पास पहुंच गया था और उनका पल्लू पकड़कर वहीं बैठ गया था।
बागपत में बना चर्चा का विषय
यह अनोखा वाकया अब पूरे बागपत में चर्चा का विषय बना हुआ है। एक तरफ अधिकारी बैठक में व्यस्त थे, वहीं ‘मटरू’ की एंट्री ने माहौल को हल्का कर दिया।
I have started working as a crime reporter in 2011 for a daily local newspaper named ‘Khusro Mail’. I have also worked for many news organization such as Public Vibe app and Oneindia Hindi news portal. Now I am working as Editor In Chief for Rocket Post Bharat (rocketpostbharat.com).