3

Recent News

Pilibhit News: पीलीभीत विकास भवन में फिर खुली अफसरों की पोल, DM आलोक कुमार के छापे में 5 बड़े अधिकारी नदारद..

Pilibhit News: पीलीभीत के विकास भवन में अफसरों की गैरहाजिरी का मामला एक बार फिर सामने आया है। गुरुवार सुबह…

Nana Patekar Death: मौत से पहले दोस्त को आखिरी कॉल, 4 दिन पहले कहा था - ‘पता नहीं कल यहां रहूंगा या नहीं’, Video..

Nana Patekar Death: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें गोवा…

Pilibhit में सेवा संकल्प अभियान से बदल रही शहर की तस्वीर, गन्ना तिराहा पर भव्य कलश ने बदली चौराहे की पहचान..

Pilibhit शहर की पहचान अब सिर्फ सड़कों और बाजारों से नहीं, बल्कि बदलते स्वरूप और बढ़ती खूबसूरती से भी होने…

Virat Kohli को 5 करोड़ देकर बुलाते थे प्रेमानंद महाराज? मिला जवाब; क्रिकेट के किंग ने बताई पूरी सच्चाई..

Virat Kohli के प्रेमानंद महाराज से मिलने को लेकर किए गए एक बड़े दावे पर अब उनके प्रवक्ता की तरफ…

Delhi Protest: बसों से राहुल समेत INDI नेता जंतर-मंतर रवाना, प्रदर्शन! दिल्ली पुलिस ने कहा - "इन नियमों का पालन हो, वरना.."

Delhi Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसद आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे…

3

Recent News

Pilibhit News: पीलीभीत के विकास भवन में अफसरों की गैरहाजिरी का मामला एक बार फिर सामने आया है। गुरुवार सुबह…

Nana Patekar Death: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें गोवा…

Pilibhit शहर की पहचान अब सिर्फ सड़कों और बाजारों से नहीं, बल्कि बदलते स्वरूप और बढ़ती खूबसूरती से भी होने…

Virat Kohli के प्रेमानंद महाराज से मिलने को लेकर किए गए एक बड़े दावे पर अब उनके प्रवक्ता की तरफ…

Delhi Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसद आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे…

Breaking News

बरेली: बर्थडे पार्टी में पिटाई! आरोपी बोला – “कुछ गलत नहीं..”: रेस्टोरेंट में थे 6 मुस्लिम लड़के – 5 हिंदू लड़कियां

bareilly-muslim-students-assault-case-rishabh-thakur-video-reel-bajrang-dal

बरेली में मुस्लिम छात्रों के साथ मारपीट का मामला अब और गंभीर हो गया है। जैसे-जैसे पुलिस की कार्रवाई तेज हुई, वैसे-वैसे आरोपी बजरंग दल के पूर्व नेता ऋषभ ठाकुर सामने आने लगे। सोमवार को ऋषभ ने एक वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया, वहीं सोशल मीडिया पर उसकी एक धमकी भरी इंस्टाग्राम रील भी वायरल हो रही है, जिससे मामला और गरमा गया है।

घटना क्या है? – रेस्टोरेंट में बर्थडे पार्टी के दौरान बवाल

घटना 27 दिसंबर की रात प्रेमनगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर की है। यहां एक नर्सिंग की छात्रा अपने दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट में बर्थडे सेलिब्रेट कर रही थी। पार्टी में कुछ मुस्लिम छात्र भी मौजूद थे। इसी दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वहां पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया।

लव जिहाद का आरोप – मुस्लिम छात्रों के साथ मारपीट

कार्यकर्ताओं ने मौके पर मौजूद मुस्लिम लड़कों पर ‘लव जिहाद’ का आरोप लगाया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान “जय श्रीराम”, “जय भवानी” और “हर हर महादेव” जैसे नारे भी लगाए गए। स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस की कार्रवाई – मौके से भागा ऋषभ, 6 साथी गिरफ्तार

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। हालांकि, मुख्य आरोपी ऋषभ ठाकुर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने उसके 6 साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बाद से ही ऋषभ पुलिस की रडार पर है।

धमकी भरी इंस्टाग्राम रील – पुलिस को लेकर आपत्तिजनक डायलॉग

सोमवार को ऋषभ ठाकुर की एक इंस्टाग्राम रील सामने आई। रील में एक युवक उसे माला पहनाता दिख रहा है, जबकि बैकग्राउंड में गाना चल रहा है, जिसमें पुलिस को लेकर धमकी भरे डायलॉग बोले जा रहे हैं। वीडियो में कहा जा रहा है कि “जो हमसे पंगा लेगा, उसका पता भी नहीं लगेगा।”

वीडियो जारी कर दी सफाई – “मैंने कुछ गलत नहीं किया”

पुलिस का शिकंजा कसता देख ऋषभ ने करीब 2 मिनट 48 सेकंड का वीडियो जारी किया। इसमें उसने कहा कि सोशल मीडिया पर उसके खिलाफ झूठा प्रचार किया जा रहा है और घटना को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।

ऋषभ का दावा – “मामला लव जिहाद का है”

ऋषभ ने वीडियो में कहा कि बर्थडे पार्टी के लिए कैफे एक मुस्लिम लड़के ने बुक किया था और उसने अपने 6 मुस्लिम दोस्तों को बुलाया था। उसने दावा किया कि पूछताछ के दौरान बदतमीजी होने पर थप्पड़ मारे गए, जो गलत नहीं है। उसने खुद को हिंदुओं के लिए लड़ने वाला बताया।

पुलिस पर आरोप – “मेरे पिता को थाने में बैठाया गया”

ऋषभ ने आरोप लगाया कि पुलिस ने बिना पूरी जांच किए उसके 6 साथियों को जेल भेज दिया। साथ ही कहा कि उसके पिता को रातभर थाने में बैठाए रखा गया। उसने दावा किया कि उसके पास वीडियो और फोटो सबूत मौजूद हैं।

सीएम योगी से अपील – निष्पक्ष जांच की मांग

ऋषभ ठाकुर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से निष्पक्ष जांच कराने की अपील की है। उसने कहा कि जो भी दोषी हो, उसे सजा मिलनी चाहिए और वह जांच में पूरा सहयोग देने को तैयार है।

बजरंग दल का बयान – संगठन से किया बाहर

इस पूरे मामले के बाद बजरंग दल के महानगर संयोजक केवला नंद गौड़ ने साफ किया कि ऋषभ ठाकुर को संगठन से निकाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर वह आगे कोई भी गतिविधि करता है, तो उसका बजरंग दल से कोई लेना-देना नहीं होगा।