3

Recent News

Pilibhit में प्रेमिका का खूनी खेल! प्रेमी को ट्रक में जिंदा जलाकर मार डाला; पुलिस को लगा था हादसे के बाद लगी थी आग..

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

पीलीभीत के जहानाबाद में नाबालिग छात्रा से अभद्रता के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। थाने पहुंचते ही निकली हेकड़ी।

पुलिस का चला हंटर, निकली मनचले की हेकड़ी! बाइक पर दिखा रहा था आशिकी का स्टंट, थाने पहुंचते ही हाथ…

Crime News: मुँह पर पेशाब, गमछे से घसीटा, यूपी में युवक को तालिबानी सजा; बेहोश होने के बाद भी मारते रहे..

उत्तर प्रदेश के हाथरस में बीच बाजार एक युवक को 6-7 लोगों ने घेरकर बेरहमी से पीटा। आरोप है कि…

UP News: जनता दर्शन में क्यों भड़के योगी? बोले - 'सभी को सस्पेंड करो', एक महिला की शिकायत पर बड़े अधिकारीयों को चेतावनी..

UP News: गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान अधिकारियों को सख्त…

UP News: प्रयागराज में अतीक के करीबियों का जज के PSO के बेटे पर हमला; क्या खत्म नहीं हुआ माफिया का आतंक?

UP News: प्रयागराज में जज के PSO के बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि…

3

Recent News

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

पुलिस का चला हंटर, निकली मनचले की हेकड़ी! बाइक पर दिखा रहा था आशिकी का स्टंट, थाने पहुंचते ही हाथ…

उत्तर प्रदेश के हाथरस में बीच बाजार एक युवक को 6-7 लोगों ने घेरकर बेरहमी से पीटा। आरोप है कि…

UP News: गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान अधिकारियों को सख्त…

UP News: प्रयागराज में जज के PSO के बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि…

Breaking News

गुरुकुल में सोंच से परे हैवानियत! 11 वर्षीय छात्र को पहले तड़पाया, फिर मार डाला.. डराने वाला कातिल का कबूलनामा

गुरुकुल में सोंच से परे हैवानियत! 11 वर्षीय छात्र को पहले तड़पाया, फिर मार डाला.. डराने वाला कातिल का कबूलनामा

गुरुकुल: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। गुरुकुल में पढ़ने वाले 11 साल के बच्चे दिव्यांश की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई। आरोपी कोई और नहीं, बल्कि उसका ही मामा निकला, जो गुरुकुल का संचालक और महंत है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने जो खुलासे किए, उसने सभी को झकझोर दिया है।

महंत का कबूलनामा: ‘तंग आकर मार डाला’

आरोपी सौरभ मिश्रा उर्फ कन्हैया ने पुलिस के सामने कबूल किया कि दिव्यांश गुरुकुल के नियमों में ढल नहीं पा रहा था और उसकी शरारतों से वह चिढ़ गया था। इसी गुस्से में उसने कई दिनों तक बच्चे को बेरहमी से पीटा और आखिरकार उसकी मौत हो गई।

गुरुकुल में 3 दिन तक दी गई क्रूर सजा

आरोपी ने बताया कि पिछले 3-4 दिनों से दिव्यांश को सजा दी जा रही थी। उसे नंगे पांव तेज धूप में घंटों खड़ा रखा जाता था। खाना नहीं दिया जाता था और जरा सी गलती पर डंडों से पीटा जाता था।

रातभर की पिटाई बनी मौत की वजह

घटना वाली रात आरोपी ने दिव्यांश को अलग ले जाकर थप्पड़, लात-घूंसे, बेल्ट और डंडे से बुरी तरह पीटा। उसे दीवार पर पटक दिया, जिससे सिर में गंभीर चोट आई। बच्चा बेहोश हो गया और सुबह उसकी मौत हो चुकी थी।

शव को कार से कानपुर में घर के बाहर फेंका

हत्या के बाद आरोपी ने शव को कार से कानपुर ले जाकर उसके घर के बाहर छोड़ दिया और फरार हो गया।

गर्लफ्रेंड ने भी दिया साथ, CCTV तोड़े

इस वारदात में आरोपी की गर्लफ्रेंड हर्षिता सोनी ने भी साथ दिया। उसने बच्चों को घर भेजा, गुरुकुल के CCTV कैमरे तोड़े और आरोपी के लिए कार की व्यवस्था की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

CCTV फुटेज में कैद हुई क्रूरता

पुलिस के मुताबिक, गुरुकुल की CCTV फुटेज में दिव्यांश के साथ हुई बर्बरता साफ दिखाई दे रही है। मेस में सभी बच्चे खाना खा रहे थे, जबकि दिव्यांश कोने में भूखा रोता नजर आया।

भूखा रखकर भी दी जाती थी सजा

एक फुटेज में दिखा कि जब दिव्यांश चोरी-छिपे खाना खा रहा था, तो आरोपी ने बाल पकड़कर उसे घसीटा और बुरी तरह पीटा।

पिता भी महंत, बचपन में मिलती थी ऐसी सजा

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता भी महंत थे और गलती करने पर उसे भी इसी तरह पीटते थे। उसी सोच के चलते वह गुरुकुल के बच्चों के साथ भी वैसा ही व्यवहार करता था।

पुलिस जांच और कार्रवाई

पुलिस ने पिता नरेंद्र कुमार द्विवेदी की शिकायत पर आरोपी सौरभ मिश्रा (27) और हर्षिता सोनी (23) को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर साक्ष्य मिटाने और हत्या के आरोप लगे हैं।

राजनीतिक हलचल तेज

घटना के बाद समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिला। विधायक अभिताभ बाजपेई समेत कई नेताओं ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।