दुनिया भर में शादी की परंपराओं की अनूठी रस्में हैं. ये रस्में और ये पल शादियों को यादगार बनाते हैं. नेपाल में शादी से जुड़ी एक ऐसी परंपरा देखने को मिली, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. इंस्टाग्राम पर वायरल एक वीडियो में दूल्हा-दुल्हन के बीच इस अनोखी रस्म के चलते तकरार हुई. जिसने इंटरनेट पर यूजर्स को खूब हंसाया.
इंस्टाग्राम पर शेयर इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के जोड़े में सजे-धजे दूल्हा और दुल्हन मंडप के नीचे बैठे हैं. पलभर बाद ही जैसे ही दंपति ने एक-दूसरे को कुछ खिलाने की रस्म शुरू की और ये परंपरा लड़ाई में तब्दील हो गई. हालांकि ये दोनों लड़ नहीं रहे थे बल्कि वे इस रस्म को पूरा करने के लिए जोर अजमाइश कर रहे थे.

गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है