3

Recent News

सनसनीखेज: बर्थडे बॉय ने 3 दोस्तों को मारी गोली, मौत.. 2 भाजपा नेता के भाई और 1 भतीजा, केक लगाने पर हुआ बवाल..

3 दोस्तों को मारी गोली: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक…

Akshay Kumar Daughter: खिलाड़ी की बेटी से ऑनलाइन गेम के दौरान मांगी न्यूड फोटो, आरोपी हुआ गिरफ्तार..

Akshay Kumar Daughter: बॉलीवुड सुपरस्टार Akshay Kumar की बेटी से ऑनलाइन गेम खेलते समय न्यूड तस्वीरें मांगने के मामले में…

बड़ी खबर: चुनाव से ठीक पहले खूनी झड़प! BJP उमीदवार के भतीजे की हत्या, कांग्रेस प्रत्याशी के पति की हालत नाजुक..

बड़ी खबर: गुजरात के Mehsana में स्थानीय निकाय चुनावों से ठीक पहले एक सनसनीखेज और हिंसक घटना सामने आई है।…

Video: IPL में बड़ा हादसा! कैच पकड़ने में अफ्रीकन खिलाड़ी लुंगी एनगिडी घायल, दिल्ली के Max Hospital में भर्ती..

IPL में बड़ा हादसा: आईपीएल 2026 में शनिवार को खेले गए मुकाबले में एक डरावना हादसा देखने को मिला, जब…

Video: अखिलेश-राहुल का पुतला फूंकते समय झुलसीं भाजपा विधायक, MLA अनुपमा जैसवाल का चेहरा जला..

Video: उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक राजनीतिक विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पुतला दहन के दौरान…

3

Recent News

3 दोस्तों को मारी गोली: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक…

Akshay Kumar Daughter: बॉलीवुड सुपरस्टार Akshay Kumar की बेटी से ऑनलाइन गेम खेलते समय न्यूड तस्वीरें मांगने के मामले में…

बड़ी खबर: गुजरात के Mehsana में स्थानीय निकाय चुनावों से ठीक पहले एक सनसनीखेज और हिंसक घटना सामने आई है।…

IPL में बड़ा हादसा: आईपीएल 2026 में शनिवार को खेले गए मुकाबले में एक डरावना हादसा देखने को मिला, जब…

Video: उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक राजनीतिक विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पुतला दहन के दौरान…

Breaking News

“गया जी” में “सीता माता” ने दिया था इन तीन को “शाप” – सुनिए पूरी कथा

वाल्मीकि रामायण में माता सीता द्वारा पिंडदान देकर दशरथ जी की आत्मा को मोक्ष मिलने का संदर्भ आता है। वनवास के दौरान भगवान राम, लक्ष्मण और सीता पितृ पक्ष के दौरान श्राद्ध करने के लिए गया धाम पहुंचे थे। वहां श्राद्ध कर्म के लिए आवश्यक सामग्री जुटाने हेतु श्री राम और लक्ष्मण नगर की ओर चल दिए थे। दोपहर हो गई थी। पिंडदान का निश्चित समय निकलता जा रहा था और सीता जी की व्यग्रता बढ़ती जा रही थी। तभी दशरथ की आत्मा ने पिंडदान की मांग कर दी। 
 
कथा विस्तार से
 
वाल्मीकि रामायण में सीता द्वारा पिंडदान देकर दशरथ की आत्मा को मोक्ष मिलने का संदर्भ आता है। वनवास के दौरान भगवान राम, लक्ष्मण और सीता पितृ पक्ष के दौरान श्राद्ध करने के लिए गया धाम पहुंचे थे। वहां श्राद्ध कर्म के लिए आवश्यक सामग्री जुटाने हेतु श्री राम और लक्ष्मण नगर की ओर चल दिए। उधर दोपहर हो गई थी। पिंडदान का समय निकलता जा रहा था और सीता जी की व्यग्रता बढ़ती जा रही थी। तभी दशरथ की आत्मा ने पिंडदान की मांग कर दी। गया जी के आगे फल्गू नदी पर अकेली सीता जी असमंजस में पड़ गईं। उन्होंने फल्गू नदी के साथ वटवृक्ष, केतकी के फूल और गाय को साक्षी मानकर बालू का पिंड बनाकर स्वर्गीय राजा दशरथ के निमित्त पिंडदान दे दिया।
 
सीता जी ने किया पिंडदान 
 
थोडी देर में भगवान राम और लक्ष्मण लौटे तो उन्होंने कहा कि समय निकल जाने के कारण मैंने स्वयं पिंडदान कर दिया। बिना सामग्री के पिंडदान कैसे हो सकता है, इसके लिए राम ने सीता से प्रमाण मांगा। तब सीताजी ने कहा कि यह फल्गू नदी की रेत, केतकी के फूल, गाय और वटवृक्ष मेरे द्वारा किए गए श्राद्ध कर्म की गवाही दे सकते हैं। लेकिन फल्गू नदी, गाय और केतकी के फूल तीनों इस बात से मुकर गए। सिर्फ वटवृक्ष ने सही बात कही। तब सीता जी ने दशरथ का ध्यान करके उनसे ही गवाही देने की प्रार्थना की।
 
इन्हे मिला था शाप 
 
दशरथ जी ने सीता जी की प्रार्थना स्वीकार कर घोषणा की कि सही समय पर सीता ने ही मुझे पिंडदान दिया। इस पर राम आश्वस्त हुए, लेकिन तीनों गवाहों द्वारा झूठ बोलने पर सीता जी ने उनको क्रोधित होकर श्राप दिया कि फल्गू नदी- जा तू सिर्फ नाम की नदी रहेगी, तुझमें पानी नहीं रहेगा। इस कारण फल्गू नदी आज भी गया में सूखी रहती है। गाय को श्राप दिया कि तू पूज्य होकर भी लोगों का जूठा खाएगी। और केतकी के फूल को श्राप दिया कि तुझे पूजा में कभी नहीं चढ़ाया जाएगा। 
 
जानिए वट वृक्ष को क्या मिला 
 
वटवृक्ष को सीता जी का आशीर्वाद मिला कि उसे लंबी आयु प्राप्त होगी और वह दूसरों को छाया प्रदान करेगा तथा पतिव्रता स्त्री तेरा स्मरण करके अपने पति की दीर्घायु की कामना करेगी। यही कारण है कि गाय को आज भी जूठा खाना पड़ता है। केतकी के फूल को पूजा पाठ में वर्जित रखा गया है और फल्गू नदी के तट पर सीता कुंड में पानी के अभाव में आज भी सिर्फ बालू या रेत से पिंडदान किया जाता है।