3

Recent News

ओशो के सानिध्य में बचपन, कांग्रेस-भाजपा की राजनीति और कारोबार से संन्यास तक। जानिए कौन हैं स्वामी प्रेम सुगंध महाराज और क्या है उनका अतीत।

ओशो के सानिध्य में बचपन, कांग्रेस-भाजपा की राजनीति और फिर संन्यास! कौन हैं स्वामी प्रेम सुगंध महाराज, जिनकी कहानी के…

पीलीभीत में शशांक यादव ने भाजपा सरकार को घेरा। सपा ने 450 रुपये रोजाना मजदूरी, 300 दिन काम की गारंटी और शहरी मनरेगा का वादा किया।
पीलीभीत बस अड्डे के पास पुत्तन आतिशबाज की पटाखों की दुकान। 40 हजार लीटर डीजल के भंडार से दूरी और सुरक्षा इंतजामों को लेकर प्रशासन पर सवाल।

पीलीभीत में पटाखा कारोबारी पुत्तन आतिशबाज की मनमानी! प्रशासन की गाइडलाइन को ठेंगा, बस अड्डे के चंद कदमों पर सजाई…

Pilibhit News: पीलीभीत में 50 लाख की नशीली दवाओं की खेप पकड़ी! 5.57 लाख कैप्सूल बरामद, बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश!

Pilibhit News: पीलीभीत के पूरनपुर में पुलिस ने नशीली दवाओं के कथित अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।…

Pilibhit SIR: वोटर लिस्ट गड़बड़ी के 3 आरोपियों को बचाने के लिए Form-8 का खेल? कांग्रेस के कुमुद गंगवार का चौंकाने वाला दावा..
3

Recent News

ओशो के सानिध्य में बचपन, कांग्रेस-भाजपा की राजनीति और फिर संन्यास! कौन हैं स्वामी प्रेम सुगंध महाराज, जिनकी कहानी के…

पीलीभीत में पटाखा कारोबारी पुत्तन आतिशबाज की मनमानी! प्रशासन की गाइडलाइन को ठेंगा, बस अड्डे के चंद कदमों पर सजाई…

Pilibhit News: पीलीभीत के पूरनपुर में पुलिस ने नशीली दवाओं के कथित अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।…

Breaking News

बड़ी खबर: चुनाव से ठीक पहले खूनी झड़प! BJP उमीदवार के भतीजे की हत्या, कांग्रेस प्रत्याशी के पति की हालत नाजुक..

बड़ी खबर: चुनाव से ठीक पहले खूनी झड़प! BJP उमीदवार के भतीजे की हत्या, कांग्रेस प्रत्याशी के पति की हालत नाजुक..

बड़ी खबर: गुजरात के Mehsana में स्थानीय निकाय चुनावों से ठीक पहले एक सनसनीखेज और हिंसक घटना सामने आई है। शुक्रवार रात हुए हमले में भाजपा उम्मीदवार के करीबी रिश्तेदार की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है।

कैसे हुआ हमला?

यह घटना मानव आश्रम चौकड़ी से तावडिया रोड की ओर जाने वाले रास्ते पर हुई। भाजपा उम्मीदवार Mahendra Chaudhary के भांजे मितेन चौधरी अपने साथी के साथ कार से जा रहे थे।

तभी अचानक 4-5 अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार को रोक लिया और उन पर हमला कर दिया।

धारदार हथियार और लोहे की पाइप से पीटा

हमलावरों के पास:

  • धारदार हथियार
  • लाठियां
  • लोहे की पाइपें

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने दोनों युवकों को कार से बाहर खींचकर बेरहमी से पीटा। इस हमले में मितेन चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए।

इलाज के दौरान मितेन की मौत

गंभीर हालत में मितेन चौधरी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, उनके साथी धिमंत चौधरी की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

राजनीतिक कनेक्शन से बढ़ा तनाव

मितेन चौधरी भाजपा उम्मीदवार के भांजे थे, जबकि घायल धिमंत चौधरी कांग्रेस उम्मीदवार के पति बताए जा रहे हैं। यह घटना मेहसाणा नगर निगम चुनाव के प्रचार के दौरान हुई है, जिससे राजनीतिक माहौल और गरमा गया है।

पुलिस इसे वार्ड नंबर 4 से जुड़ी राजनीतिक झड़प मानकर जांच कर रही है।

पुलिस जांच और सख्त कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और क्राइम ब्रांच के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पुलिस की जांच में:

  • आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं
  • हमलावरों की पहचान की जा रही है
  • कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की जांच हो रही है

क्या था हमला का कारण?

फिलहाल हमले की असली वजह सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस इसे पहले से प्लान किया गया हमला मान रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।