Kanpur News – कानपुर नगर में मिल रहा सरकार का प्याज – कीमत है ₹25 प्रति किलो – कहीं देर न हो जाए
कानपुर समाचार – योगी सरकार ने जनता को दी बड़ी रहा – सब्जी बाजार से हटकर जानिए कितने रूपए किलो है इसकी कीमत
रिपोर्ट – सुहेल अंसारी – कानपुर नगर
Kanpur News – प्याज के घटते बढ़ते दामों से परेशान हो चुकी जनता के लिए अब सरकार खुद प्याज लेकर आ चुकी है। जिसके चलते कानपुर में इसका नजारा देखने को मिला। जहां 60 से 70 रूपए प्रति किलों वाला प्याज 25 रूपए प्रति किलो दिया जा रहा है। लेकिन जनता ने इस योजना का लाभ तो उठाया पर सवालों का सिलसिला जारी रहा।
जनता के आंसू बना प्याज
आपको बताते चलें कि महंगाई के इस दौर में राशन और सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं, वहीं प्याज आम आदमी से दूर होता जा रहा है। वजह है दामों में कई गुना की वृद्धि, जो आने वाले त्योहार पर मुसीबत खड़ी कर चुका है। प्याज बाजारों में 60 से 70 रुपए किलो तक है। ऐसे में लोगों की थाली से प्याज तो दूर होता ही जा रहा है। नौबत तो यहां तक है कि तड़का भी लगाने से परहेज कर रही है।
जल्द उठा लें सरकारी लाभ
ऐसे में सरकार सरकारी दामों पर प्याज बेच रही है जो ₹25 प्रति किलो के भाव से आम जनता को दिया जा रहा है। ताकि जनता को त्योहारों पर कुछ राहत मिल जाए। हालत यह है कि प्याज को लेने वाले लोगों की लंबी लाइन लग रही है और प्रत्येक आदमी को 2 किलो प्याज दिया जा रहा है। हालांकि 2 किलो प्याज जनता जनता के कितने आंसुओं को रोक पाएगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फ़िलहाल अभी सरकार के इस लाभ का लाभ उठा सकते हैं।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 22