2024 लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है, पार्टी प्रत्याशियों को लेकर के जहां सभी दल अभी उहापोह की स्थिति में है, वहीं समाजवादी पार्टी ने इसकी पहल करते हुए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें बांदा-चित्रकूट संसदीय क्षेत्र से सपा ने 2002 में भाजपा से राज्य मंत्री रहे शिव शंकर सिंह पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया है।
शिव शंकर पटेल जनपद के बबेरू कस्बे के रहने वाले और बबेरू विधानसभा से 2002 में चुनाव जीतकर कल्याण सिंह की सरकार में राज्य मंत्री बने थे तो टिकट की घोषणा होने के बाद सपा कार्यकर्ताओं का प्रत्याशी के घर पर जमावड़ा लगा हुआ है, लगातार दोनों जनपदों से कार्यकर्ता घोषित प्रत्याशी शिव शंकर पटेल को बधाई देने के लिए उनके आवास पहुंच रहे हैं।
[videopress f9zTX18P]
प्रत्याशी बनाए जाने के बाद शिव शंकर सिंह पटेल का कहना है कि उन्हें पहले से उम्मीद थी कि सपा मुखिया अखिलेश यादव उन्हें इस बार मैदान में उतारेंगे, उन्होंने कहा कि टिकट की घोषणा होने के बाद कार्यकर्ताओं और जनता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, और हमें पूरी उम्मीद है 2024 लोकसभा चुनाव में सपा 50 से 55 सीट जीतकर इंडिया की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएगी, शिव शंकर पटेल ने ईवीएम पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए कहा कि जनता चाहती है, कि इस बार का चुनाव ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से होना चाहिए, उन्होंने राम मंदिर निर्माण को लेकर कहा कि इसका आगामी चुनाव में भाजपा को कोई फायदा नहीं होगा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तमाम सवाल उठ रहे हैं सभी शंकराचार्यों व धर्म गुरुओं ने इसका विरोध किया है। उन्होंने कहा पीडीए, जातीय जनगणना, महँगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर वे जनता के बीच मे जाएंगे और जनता का आशीर्वाद उन्हें ही मिलेगा।