3

Recent News

Shocking News: DJ की आवाज से स्कूल में बैठी कक्षा 2 की बच्ची की मौत, दिल दहलाने वाली घटना CCTV में कैद..

Shocking News: बलरामपुर में सोमवार को डिवाइन पब्लिक स्कूल में कक्षा-2 की सात वर्षीय छात्रा वैष्णवी तिवारी की क्लास में…

UP News: यूपी में नया बवाल! मस्जिद में हनुमान चालीसा पाठ का ऐलान, हिंदू रक्षा दल के लोग पहुंचे, फिर पुलिस ने किया ये..

UP News: बिजनौर जिले के ग्राम बनखला स्थित मस्जिद से जुड़े प्रकरण को लेकर मंगलवार को पुलिस-प्रशासन और हिंदू रक्षा…

Pilibhit में बच्चों ने कागज पर खींची ‘मेरे सपनों का भारत’ की तस्वीर; भाषण से चित्रकला तक दिखा राष्ट्र निर्माण का जज्बा..
UP Election 2027: सपा कार्यालय पर हनुमान भक्त 'अखिलेश यादव' का पोस्टर; चुनाव से पहले खेले जाएंगे सभी हथकंडे?

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी और भगवान राम का रिश्ता लंबे समय तक टकराव और…

Shocking News: सुहागरात पर दूल्हा-दुल्हन की रहस्यमयी मौत, कमरे का मंजर देख परिवार के उड़े होश; आखिर हुआ क्या?

Shocking News: सिद्धार्थनगर में शादी के कुछ घंटे बाद ही दूल्हा-दुल्हन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार सुबह…

3

Recent News

Shocking News: बलरामपुर में सोमवार को डिवाइन पब्लिक स्कूल में कक्षा-2 की सात वर्षीय छात्रा वैष्णवी तिवारी की क्लास में…

UP News: बिजनौर जिले के ग्राम बनखला स्थित मस्जिद से जुड़े प्रकरण को लेकर मंगलवार को पुलिस-प्रशासन और हिंदू रक्षा…

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी और भगवान राम का रिश्ता लंबे समय तक टकराव और…

Shocking News: सिद्धार्थनगर में शादी के कुछ घंटे बाद ही दूल्हा-दुल्हन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार सुबह…

Breaking News

UP Rajya Sabha Election 2026: 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, यूपी में 16 अक्टूबर को वोटिंग और उसी दिन रिजल्ट..

UP Rajya Sabha Election 2026: 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, यूपी में 16 अक्टूबर को वोटिंग और उसी दिन रिजल्ट..

UP Rajya Sabha Election 2026: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए चुनावी बिगुल बज गया है। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने मंगलवार को चुनाव कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा कर दी। इन सीटों पर 16 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा और इसी दिन शाम को मतगणना के बाद नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। नवंबर 2026 में यूपी से राज्यसभा के 10 सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने के कारण इन सीटों पर चुनाव कराया जा रहा है।

यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव कार्यक्रम

निर्वाचन आयोग के घोषित कार्यक्रम के मुताबिक, राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना 29 सितंबर 2026 को जारी होगी। इसी के साथ प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

6 अक्टूबर तक दाखिल होगा नामांकन

उम्मीदवार 29 सितंबर से 6 अक्टूबर 2026 तक अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। इसके बाद 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।

9 अक्टूबर तक नाम वापस लेने का मौका

नामांकन पत्रों की जांच के बाद उम्मीदवारों को नाम वापस लेने का मौका मिलेगा। आयोग के अनुसार, प्रत्याशी 9 अक्टूबर 2026 तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे।

16 अक्टूबर को वोटिंग और रिजल्ट

उत्तर प्रदेश की इन 10 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर 2026 को मतदान कराया जाएगा। मतदान सुबह 9 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगा।

शाम 5 बजे से शुरू होगी मतगणना

मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद शाम 5 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक, मतगणना के बाद इसी दिन देर शाम तक चुनाव परिणाम सामने आ जाएंगे।

19 अक्टूबर तक पूरी होगी चुनाव प्रक्रिया

निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा चुनाव की पूरी प्रक्रिया को 19 अक्टूबर 2026 तक संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। यानी नामांकन से लेकर मतदान और परिणाम की प्रक्रिया निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी की जाएगी।

विधायकों को सिर्फ Violet स्केच पेन से वोट देना होगा

निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग ने वोटिंग को लेकर एक खास निर्देश भी जारी किया है। मतदान के दौरान विधायकों को आयोग की ओर से उपलब्ध कराए गए विशेष बैंगनी यानी Violet रंग के स्केच पेन का ही इस्तेमाल करना अनिवार्य होगा।

यह व्यवस्था मतदान प्रक्रिया में निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए लागू की गई है।

नवंबर में पूरा हो रहा है 10 सदस्यों का कार्यकाल

दरअसल, नवंबर 2026 में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के 10 सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इसी वजह से निर्वाचन आयोग ने इन रिक्त होने वाली सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित किया है। 16 अक्टूबर को मतदान और मतगणना के बाद नई चुनावी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।