3

Recent News

पीलीभीत, पूरनपुर तराई क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी। 26 जुलाई से कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस शुरू होगी, यात्रियों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी सुविधा।

पीलीभीत रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार: कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस से बदलेगी तराई की तस्वीर पीलीभीत। वर्षों से जिस रेल सेवा…

Facebook Verified: अब फ्री में मिलेगा ब्लू वेरिफिकेशन बैज, सेल्फी वीडियो से होगी पहचान; AI फेक प्रोफाइल्स पर लगेगी लगाम

Facebook Verified: अगर आप फेसबुक इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के दौर में…

NEET Protest: 36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का आंदोलन, सरकार ने मानीं तीनों मांगें; जंतर-मंतर से घर लौटे प्रदर्शनकारी..

NEET Protest: करीब 36 दिनों तक जंतर-मंतर पर चला NEET परीक्षा विवाद को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन…

UP Sarkari Naukri 2026: यूपी में 62 हजार सरकारी नौकरियों की तैयारी तेज, TGT-PGT समेत कई पदों पर होगी भर्ती..

UP Sarkari Naukri 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है।…

UP News: सुहागरात पर दूल्हे को सांप ने डसा, शादी के कुछ घंटों बाद मौत; बदायूं में खुशियां मातम में बदलीं..

UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर…

3

Recent News

पीलीभीत रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार: कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस से बदलेगी तराई की तस्वीर पीलीभीत। वर्षों से जिस रेल सेवा…

Facebook Verified: अगर आप फेसबुक इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के दौर में…

NEET Protest: करीब 36 दिनों तक जंतर-मंतर पर चला NEET परीक्षा विवाद को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन…

UP Sarkari Naukri 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है।…

UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर…

Breaking News

Kannauj News : बारिश से गिरा जर्जर मकान, बुजुर्ग सहित चार मवेशियों की मौत

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

कन्नौज जिले मे जानवरों की रखवाली करने को जर्जर मकान में सो रहे एक ग्रामीण किसान की बारिश के कारण जर्जर मकान अचानक ढह जाने से मौत हो गई। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव के निकट मरहाला तिराहे पर स्थित एक मकान जो बारिश के कारण बेहद जर्जर हालत में था। यहां गुरुवार की रात गांव के निवासी रामअवतार अपने जानवरों की देखरेख के कारण सोये हुये थे। जबकि अन्य परिजन गांव स्थित दूसरे मकान में थे।

साढ़े 12 बजे के करीब अचानक तेज आवाज के साथ जर्जर मकान ढह गया। रत में तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण अनहोनी घटना की आशंका पर मौके की ओर दौड़ पड़े। बारिश के कारण जर्जर मकान गिरा देख ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना देते हुये राम अवतार के परिजनों को भी सूचना दी।इस दौरान ग्रामीणों में बचाव और राहत कार्य भी शुरू कर दिया। जर्जर मकान का मलवा हटाये जाने के दौरान उसमें दबे रामअवतार को जब बाहर निकाला गया, तब तक किसान की मौत हो चुकी थी। इस दौरान ग्रामीण की चार पालतू बकरियों की भी मौत हुई है।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। परिजनों का कहना था, कि मृतक जानवरों की देखरेख के कारण यहां लेटा करते थे, जबकि उनको कई बार मना भी किया गया था। मौके पर पहुंची पुलिस और राजस्व टीम ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिये जाने की मांग की है। इस मामले को लेकर अपर जिलाधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण संग्यान मे आया तहसील तिर्वा का प्रकरण है जिसमे एक मकान ध्वस्त हो जाने से और साथ ही साथ जो है मवेशियों के मारे जाने की भी खबर आई थी तो इस पर तहसीलदार तिर्वा को जो है मौके पर भेजा गया और यह निर्देश भी दिया गया कि जो भी सहायता होती है मकान गिरने संबधित और अन्य जो जनहित को नुकसान हुआ है उसको भी 24 घंटे के अंदर शासन के निर्देश पर आर्थिक सहायता को हम दिलवाएँगे ।