3

Recent News

Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत में ट्रक और गौरक्षक दल लिखी कार की भयंकर टक्कर, मां-बेटा-बहू समेत 3 की मौत..

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Breaking News

जन्माष्टमी 2024: जानें श्रीकृष्ण जन्म का सही समय

जन्माष्टमी 2024 शुभ मुहूर्त: भक्तों, हम सभी जानते हैं कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म माता देवकी और वासुदेव जी की आठवीं संतान के रूप में भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में मध्य रात्रि 12:00 बजे हुआ था। इसी के उपलक्ष्य में हर साल हम इस नक्षत्र में भगवान श्री कृष्ण के अवतार का उत्सव मनाते हैं। हालाँकि, समय के अनुसार शुभ मुहूर्त में परिवर्तन होता रहता है, और इस बार भी 2024 की जन्माष्टमी के लिए शुभ मुहूर्त में बदलाव आया है। आइए, जानते हैं इस बार के जन्माष्टमी के खास मुहूर्त और व्रत की विधि के बारे में।

जन्माष्टमी 2024 का शुभ मुहूर्त
इस बार भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 26 अगस्त, सोमवार को है, जो मध्य रात्रि 2:00 बजे तक रहेगी। इसलिए, इस वर्ष जन्माष्टमी का व्रत 26 अगस्त 2024, सोमवार को रखा जाएगा।

निशीथ पूजा का शुभ मुहूर्त

  • तिथि: 26 अगस्त 2024, सोमवार
  • समय: मध्य रात्रि 12:00 से 12:45 तक
  • अवधि: 0 घंटे 45 मिनट

जन्माष्टमी व्रत और विशेष पूजा
जन्माष्टमी के दिन पूरे दिन व्रत रखने का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण की कथाओं का श्रवण, नाम जप और मंत्र जप किया जाता है। रात 12 बजे विधि-विधान से भगवान श्री कृष्ण की पूजा की जाती है। पूजा के बाद भगवान श्री कृष्ण को तुलसी दल के साथ सात्विक वस्तुओं का भोग लगाया जाता है, जिसके बाद व्रती प्रसाद ग्रहण करते हैं।

कृष्ण जन्माष्टमी का महत्त्व
भगवान श्री कृष्ण का जीवन किसी त्रासदी से कम नहीं था। उनका जन्म एक कारावास में हुआ, और जन्म से पहले ही उनकी मृत्यु का षड्यंत्र रचा गया था। इसके बावजूद, वासुदेव के पुत्र श्रीकृष्ण ने जीवन की सभी विधाओं को जीवंत किया। महाभारत के दौरान उन्होंने कर्म का महत्व सिखाया, और गीता के उपदेशों में यह स्पष्ट किया कि धर्म की रक्षा के लिए कर्तव्य को प्राथमिकता देनी चाहिए।

कृष्ण का जीवन दो छोरों में बंधा हुआ है—एक ओर बांसुरी में सृजन का संगीत, आनंद और अमृत है, तो दूसरी ओर शंख में युद्ध की वेदना और गरल। इन विरोधाभासों के बीच श्रीकृष्ण ने हमें सिखाया कि जीवन में संतुलन और एकाग्रता का अभ्यास ही सुखमय जीवन का आधार है।

यशोदा नंदन की कथा एक ईश्वर की लीला नहीं, बल्कि यमुना के तट पर बसने वाली भावनात्मक संवेदना की पहचान है। जन्माष्टमी के इस पर्व पर हम सभी में उत्साह का संचार होता है, और जीवन के प्रति एक सृजनात्मक दृष्टिकोण विकसित होता है, जो जीवन को और भी सुंदर बना देता है।