3

Recent News

Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत में ट्रक और गौरक्षक दल लिखी कार की भयंकर टक्कर, मां-बेटा-बहू समेत 3 की मौत..

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Breaking News

घर-घर आये कन्हैया, देशभर के मंदिरों में भव्य आयोजन, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रात 12 बजे जन्मे गोपाल के जन्मोत्सव के इस पावन अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों में स्थित मंदिरों में विशेष आयोजन किए गए। भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया।

इस्कान मंदिर कानपुर में की गई भव्य सजावट।

मथुरा, वृन्दावन, कानपुर समेत पूरा देश भगवान श्रीकृष्ण की भक्ती में डूबा

मथुरा, वृंदावन, द्वारका और अन्य प्रमुख तीर्थस्थलों पर विशेष झांकियों, आरती और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइट्स और फूलों से सजाया गया, जिससे माहौल और भी पवित्र और आनंदमय हो गया। भक्तों ने आधी रात को श्रीकृष्ण के जन्म की लीला का स्मरण करते हुए उनका अभिषेक किया और प्रसाद वितरण किया गया।

भजनों में डूबे भक्त।

कतार में लगकर भक्तों ने किए दर्शन

देशभर में मंदिरों के बाहर भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। लोगों ने व्रत रखकर और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की।

जेके मंदिर कानपुर में लगी भक्तों की लाइन।

राधाकृष्ण के रूप में बच्चों ने किया मोहित

इसके अलावा, कई स्थानों पर राधा कृष्ण की वेशभूषा,दही-हांडी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जन्माष्टमी का यह पर्व भारत के कोने-कोने में भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया, जिससे सभी जगह एक सकारात्मक ऊर्जा और खुशी का माहौल देखने को मिला।

राधा कृष्ण के रूप सज धज कर मन्दिरो में पहुँचे बच्चे।

प्रेम, भक्ति और आध्यात्मिकता का संगम है श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उल्लास मनाया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ जैसे भजनों के साथ धूमधाम से श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया। इस दौरान मंदिरों में विशेष आरती और प्रसाद वितरण का आयोजन भी हुआ, जिसमें भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने इस पावन पर्व पर एकता और सद्भावना का संदेश दिया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का यह उत्सव देशभर में प्रेम, भक्ति और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम रहा।

इस्कान मन्दिर में पूजा आराधना करते श्रद्धालू।

जीवन्त हुई जन्माष्टमी

देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का यह भव्य आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आनंद का संगम साबित हुआ। कानपुर में इस वर्ष जन्माष्टमी की धूमधाम और उल्लास ने एक बार फिर इस पर्व की महिमा को जीवंत कर दिया।

राधाकृष्ण मन्दिर का अदभुत दृश्य।