3

Recent News

Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत में ट्रक और गौरक्षक दल लिखी कार की भयंकर टक्कर, मां-बेटा-बहू समेत 3 की मौत..

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Breaking News

कानपुर में सीएम योगी का आगमन, उपचुनाव को लेकर हुंकार

कानपुर में 29 अगस्त को सीएम योगी का दौरा, विकास योजनाओं की सौगात

रिपोर्ट: शिवा शर्मा

सीएम योगी कानपुर दौरा: आगामी 29 अगस्त 2024 को कानपुर की धरती पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन तय हुआ है। इसको लेकर कानपुर में प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। कानपुर के कमिश्नर, जिलाधिकारी, और नगर आयुक्त सहित जिले के आला अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया।

उपचुनाव से पहले सीएम का दौरा
सीएम योगी आदित्यनाथ का यह दौरा कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले हो रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री 520 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। यह जनसभा लाल इमली चौराहा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित होगी। सीएम का दौरा, उपचुनाव के मद्देनजर, इस विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं में जोश भरने की दृष्टि से देखा जा रहा है।

तैयारियों का जायजा
मुख्यमंत्री के आगमन से पहले सुरक्षा और अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जीआईसी मैदान में वॉटरप्रूफ जर्मन हैंगर टेंट लगाया जा रहा है और टाइल्स बिछाई जा रही हैं। मेट्रो रूट की सामग्री को हटाकर पार्किंग बनाई जा रही है ताकि आवागमन में किसी तरह की रुकावट न हो। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 29 अगस्त को सुबह 11 बजे पुलिस लाइन में उतरेंगे और कार्यक्रम स्थल पर लगभग 01 घंटा 30 मिनट रुकेंगे। इस दौरान वे रोड, बरातशाला, कम्युनिटी हॉल, वाटर सप्लाई लाइन, और भैरव घाट के सौंदर्यीकरण जैसी योजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

रोजगार लोन मेला का आयोजन
मुख्यमंत्री के इस दौरे में स्वामी विवेकानंद स्मार्टफोन टैबलेट वितरण योजना के तहत आठ हजार युवाओं को टैबलेट दिए जाएंगे। इसके अलावा जीआईसी मैदान में रोजगार और लोन मेला का आयोजन भी होगा। रोजगार देने के लिए लगभग 50 कंपनियां और लोन मेले में 20 से अधिक बैंक भाग लेंगी। इन बैंकों द्वारा ओडीओपी, स्टार्टअप, पीएम स्वनिधि, एनआरएलएम, और किसान क्रेडिट कार्ड योजनाओं के तहत लाभार्थियों को लोन दिया जाएगा। मंच पर सीएम 20 लाभार्थियों को अन्य योजनाओं का लाभ भी प्रदान कर सकते हैं।