3

Recent News

Punjab Blast Video: पाकिस्तान की फिर नापाक हरकत! BSF हेडक्वार्टर के बाहर ब्लास्ट का CCTV वीडियो आया सामने..

Punjab Blast Video: पंजाब में मंगलवार रात दहशत फैलाने वाली दो बड़ी घटनाएं सामने आईं। जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के…

UP News: बरेली में जिम के अंदर महिला MBBS डॉक्टर से गैंगरेप, प्री-वर्कआउट ड्रिंक पिलाकर दरिंदगी.. वीडियो से ब्लैकमेल!

UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक बेहद सनसनीखेज और शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक MBBS महिला…

Prepaid Meter: योगी सरकार का बड़ा फैसला! अपने आप प्रीपेड मीटर होंगे पोस्टपेड, नहीं करना होगा कहीं भी आवेदन..

Prepaid Meter: उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। योगी सरकार ने प्रीपेड बिजली मीटर…

Hindi News: 70 साल के सपा नेता, 20 साल की लड़की से की चौथी शादी.. 50 करोड़ की प्रॉपर्टी नाम की, हुआ बवाल!

Hindi News: गाजियाबाद के कैला भट्ठा इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां करीब 50 करोड़…

Political News: बंगाल की हार नहीं बर्दाश्त कर पा रहीं 'ममता दीदी', बोलीं - "मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दूंगी"

Political News: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के नतीजों के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। बीजेपी की ऐतिहासिक जीत…

3

Recent News

Punjab Blast Video: पंजाब में मंगलवार रात दहशत फैलाने वाली दो बड़ी घटनाएं सामने आईं। जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के…

UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक बेहद सनसनीखेज और शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक MBBS महिला…

Prepaid Meter: उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। योगी सरकार ने प्रीपेड बिजली मीटर…

Hindi News: गाजियाबाद के कैला भट्ठा इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां करीब 50 करोड़…

Political News: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के नतीजों के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। बीजेपी की ऐतिहासिक जीत…

Breaking News

सैनिक बंधु की बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समाधान

कानपुर: जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जिला सैनिक बंधु की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की समस्याओं और शिकायतों पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

बैठक में कुल सात मामलों पर सुनवाई हुई, जिनमें प्रमुख शिकायतें भूमि विवाद, कब्जा, दाखिल खारिज और सीवर लाइन की समस्याओं से संबंधित थीं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए और अगले माह की बैठक तक समाधान प्रस्तुत करने का आदेश दिया।

प्रमुख प्रकरण:

  1. पूर्व सूबेदार जयमूर्ति ने शिकायत की कि उनके खेतों पर जबरन कब्जा किया गया है। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी और एसीपी घाटमपुर को संयुक्त जांच के निर्देश दिए।
  2. सूबेदार अखिलेश कुमार ने अपनी जमीन के दाखिल खारिज को निरस्त करने के नोटिस की शिकायत की। जिलाधिकारी ने तहसीलदार को आदेश दिया कि वर्तमान में सैनिक का मकान वहां निर्मित है, इसलिए दाखिल खारिज निरस्त न किया जाए।
  3. श्रीमती फूलमती, स्व. दिनेश कुमार की पत्नी, ने भूमि से संबंधित शिकायत दर्ज की, जिस पर तहसीलदार को मौके पर जांच करने के निर्देश दिए गए।
  4. पूर्व सूबेदार मेजर राजू सिंह यादव ने स्वर्ण जयंती विहार में सीवर लाइन की कमी की शिकायत की, जिस पर नगर आयुक्त को कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
  5. पूर्व सैनिक राम कृष्ण ने अपने भाई के साथ भूमि बंटवारे की समस्या की शिकायत की, जिसे थाना दिवस में समाधान करने के निर्देश दिए गए।
  6. पूर्व वायु सैनिक कृष्णा नंद तिवारी की भूमि पर जबरन कब्जा की शिकायत पर तहसीलदार को जांच और कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
  7. पूर्व वायु सैनिक अनिल कुमार शक्य ने अपनी दुकान पर किरायेदारों द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत की, जिसे कोर्ट में वाद दाखिल करने का सुझाव दिया गया।

बैठक में जिला सैनिक बंधु के सरकारी और गैर सरकारी सदस्य, साथ ही जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी उपस्थित रहे।