3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

“वाराणसी” सड़क हादसे में “8” की मौत – “पीलीभीत” में मचा “कोहराम”

“वाराणसी” सड़क हादसे में “8” की मौत – “पीलीभीत” में मचा “कोहराम”

उत्तर प्रदेश की धरती पर वाराणसी में बुधवार की सुबह मौत की रफ्तार से गुजरी, जिसने न सिर्फ वाराणासी में तो मातम मचाया ही बल्कि पीलीभीत के उन परिवार में कोहराम मचा दिया था। जहां किसी अपने के आने का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा था, लेकिन दुर्घटना के बाद शायद अब वो कभी नहीं आएगा। क्योंकि तेज रफ्तार एक्सीडेंट ने कुल नौ लोगों को अपनी चपेट में लिया, लेकिन आठ लोग मौत की नींद सो गए और बचाया जा सका तो मात्र तीन साल का एक मासूम बच्चा।

 
“वाराणसी” सड़क हादसे में “8” की मौत – “पीलीभीत” में मचा “कोहराम”विस्तृत जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह करीब वाराणसी के फूलपुर के पास एक कार और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। कार के परखच्चे उड़ गए थे चारों तरफ चीख पुकार सी मच गई थी। आनन-फानन में मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को इस दुर्घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही फूलपुर पुलिस मौके पर पहुँच गई और क्षतिग्रस्त हुई कार के टुकड़ों में फसे शवों को बमुश्किल निकाला गया। जिसमे ज्ञात हुआ कि कार में कुल नौ लोग सवार थे, जिसमे आठ लोगों की मौत हो गई, लेकिन जिस वक्त शवों को निकाला जा रहा था उस वक्त तीन साल के बच्चे की सांस चल रही थी, जिसे देखते ही उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसकी जिंदगी बचा ली।
“वाराणसी” सड़क हादसे में “8” की मौत – “पीलीभीत” में मचा “कोहराम”
मृतकों के पास से मिले आधार कार्ड के अनुसार मरने वालों की शिनाख्त यूपी के पीलीभीत के थाना माधोटांडा क्षेत्र के रुद्रपुर निवासी विपिन यादव, माँ गंगा यादव, महेंद्र वर्मा उनकी पत्नी चंद्रकली, भाई दामोदर वर्मा और दामोदर  पत्नी निर्मला देवी, धरमगदपुर निवासी राजेंद्र यादव के साथ कार का चालक अमन के रूप में हुई है।
 
जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त सुबह का करीब सात बज रहा था, जिसके बाद जब पुलिस शवों की शिनाख्त करते हुए पीलीभीत के माधोटांडा थाने की पुलिस से संपर्क किया तो मालूम हुआ कि जिले के रहने वाले दो परिवार के सदस्य “वाराणसी” सड़क हादसे में “8” की मौत – “पीलीभीत” में मचा “कोहराम”वाराणसी को निकले हुए थे। जहां वह अपने परिवार के किसी सदस्य की अस्थियां विसर्जित करने जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। वहीं इस सूचना के बाद दोनों परिवार के साथ ही कार चालक अमन के परिवार में चीख पुकार मची हुई है, साथ ही शव को लेने के लिए तीनों परिवार के लोग वाराणसी पहुँच चुके हैं। जहां पुलिस प्रशासन उनकी हर संभव मदद करने में लगा हुआ है। 
 
इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही यूपी के मुख्यमंत्री “वाराणसी” सड़क हादसे में “8” की मौत – “पीलीभीत” में मचा “कोहराम”योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुःख प्रकट किया है। जिसमे उनके द्वारा अपनी सोशल मिडिया साईट में लिखा गया है कि उन्हें जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के अच्छे इलाज के लिए कहा है। उन्होंने बाबा विश्वनाथ से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।
 

आपको बताते चलेंकि अभी तक की पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक़ जिस वक्त हादसा हुआ, उस वक्त ट्रक और कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर का झटका लगते ही कार का एयर बैग तो खुला, लेकिन कार के पिचक जाने के कारण सभी की मौत हो गई जिसमे एक बच्चे को बचाया जा सकता है।