3

Recent News

पीलीभीत में वीरांगना अवंतीबाई जयंती पर हेमराज वर्मा का बड़ा ऐलान। अखिलेश यादव के नाम पर सपा सरकार बनने पर अवकाश और प्रतिमा की बात।

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत में उधार सिगरेट को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदला। बेलचे से हमले में 70 वर्षीय दुकानदार की मौत, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपी गिरफ्तार।

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या: बहन भी गंभीर घायल, घर से फोन करके बाहर बुलाया..

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: स्कूल में फायरिंग! FB Live कर छात्र ने क्लासमेट को गोली मारी, फिर खुद जान दी; 2 गार्डों की भी मौत..

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit में प्रेमिका का खूनी खेल! प्रेमी को ट्रक में जिंदा जलाकर मार डाला; पुलिस को लगा था हादसे के बाद लगी थी आग..

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

3

Recent News

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

Breaking News

कानपुर में पकड़ा गया “सेक्स रैकेट” – अब “आका” की तलाश में जुटी खाकी

उत्तर प्रदेश की कानपुर पुलिस ने एक बार फिर से जिस्मफरोशी के धंधे का खुलासा पुलिस किया है। जिसमे तीन कॉल गर्ल के साथ एक कस्टमर को रंगे हाथों पकड़ा गया है।सेक्स रैकेट का खुलासा करने वाली पुलिस ने दावा किया है, कि इस मामले में जिन दलालों को पहचान हुई है उसमे एक महिला और पुरुष शामिल हैं, जो लड़कियों की डिमांड को पूरा किया करते थे। वहीं इस मामले में होटल मालिक जिस किरायेदार को होटल दे रखा था। उसकी भी भूमिका सामने आई है, जिनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। आपको बताते चलें कि कानपुर में सेक्स रैकेट पकड़े जाने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी कई बार कई अन्य जगहों पर इसी तरह से रंगे हाथों लिए धंधे में लिप्त लड़कियों को जरूर पकड़ा गया, लेकिन अंत में उनकी सप्लाई करने वाले आका का आज तक खुलासा तो दूर पुलिस को शायद नाम भी न पता हो।
 
आगे पढ़ें
 
दरअसल बुधवार की दोपहर आईपीएस आकाश पटेल की अगुवाई में कानपुर के फीलखाना थाना क्षेत्र के होटल गैलेक्सी में अचानक छापेमारी की कार्रवाई की गई। जिसके चलते पुलिस टीम का एक लश्कर होटल के अंदर एक एक कमरा चेक करने लगा। किसी कमरे में गेस्ट रुके हुए थे तो किसी में कपल अपनी प्रेम गाथा का गीत गा रहे थे।लेकिन दो कमरों के हालातों ने पुलिस को इस मंजिल तक पहुंचा दिया जिसकी तलाश में छापेमारी की गई थी। पुलिस ने इन दो कमरों से तीन कॉल गर्ल और एक पुरुष कस्टमर को रंगे हाथों पकड़ा था। जिन्होंने सेक्स रैकट में शामिल होने की बात स्वीकार की है। आईपीएस आकाश पाटिल ने इस खुलासे को विस्तार से बताते हुए बताया कि होटल में जिन लड़कियों को पकड़ा गया है। उनमें से एक लड़की उन्नाव जिले की है तो दूसरी दो लड़कियां कानपुर की रहने वाली हैं, वहीं कस्टमर भी कानपुर का है। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इसी के साथ प्रथम जांच में आकाश पाटिल ने बताया कि होटल रॉयल गैलेक्सी के मालिक अश्वनी उर्फ आंसू गुप्ता ने होटल को समर्जीत नाम के व्यक्ति को किराए में दे रखा था। जिसमे गया शंकर तिवारी और पूजा यादव नाम की महिला इस धंधे को संचालित करने का काम कर रहे थे। जिसमे यह भी पाया गया है कि गया शंकर तिवारी और पूजा यादव के साथ समरजीत की भी भूमिका सामने आई है। जो लड़कियों को उपलब्ध कराने का काम करते थे। जिसमे कस्टमर से एक घंटे का चार्ज लिया जाता था और उसके बाद उस रकम के तीन हिस्से किए जाते थे। जिसमे एक होटल मालिक का और एक हिस्सा दोनों दलालों का और फिर बाकी का हिस्सा उस लड़की का होता था, जो कस्टमर डील करती थी। पुलिस ने इस दौरान रूम से बीयर और शराब की खाली भरी बोतल के साथ कुछ सेक्स में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री बरामद की है।
 
आका का नही ठिकाना
 
आपको बताते चलें कि कानपुर जिले में काफी अरसे से दर्जनों ऐसे ही मामलों का पुलिस ने खुलासा किया है। जिसमे कल्याणपुर, काकादेव, नवाबगंज,  चकेरी, बर्रा, गोविंद नगर, किदवई नगर, नौबस्ता, स्वरूप नगर, जैसे थाना क्षेत्र शामिल थे जहां के होटल, स्पा जैसे ठिकानों से कॉल गर्ल को रंगे हाथों पकड़ा गया, लेकिन जांच के नाम पर कुछ नहीं हुआ।क्योंकि पुलिस को आज तक यह नहीं मालूम हो पाया कि इतनी बड़ी संख्या में पकड़ी गईं कॉल गर्ल्स को इस धंधे के पीछे कौन होगा, उसका ठिकाना कहां और कैसा होगा, यह सवाल अभी भी जांच की सीढ़ी चढ़ रहा है, पर मंजिल कब मिलेगी नही मालूम।