3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

डीसीपी यातायात को व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों ने बताई समस्याएं

डीसीपी यातायात के साथ यातायात भवन मीरपुर मे व्यापारियों व ट्रांसपोर्टरो के साथ बैठक मे महानगर की यातायात सम्बंधित समस्याएं उठाई गई। डी सी पी यातायात ने ई रिक्शा पर एक योजना बनाने का प्रस्ताव बताया ।आज यातायात भवन मीरपुर मे डी सी पी यातायात रविन्द्र कुमार के साथ व्यापारियों व ट्रांसपोर्टेरो के साथ हुई बैठक में यातायात संबंधित समस्याओ पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि महानगर के घंटाघर के मंदिर के सामने बंद रास्ते को ,नरोना चौराहा व बड़ा चौराहा के रास्ते खोले जाय जिससे त्योहारों मे व्यापार बढे व कल्यानपुर पनकी बाजार मे वन वें व्यवस्था पूर्णतया समाप्त की जाय और कहा कि जाम से राहत के लिए घंटाघर से किदवई नगर के आगे तक एलीवेटेड ब्रिज बनाने का प्रस्ताव दिया जाय।

डीपी यातायात रविंद्र कुमार से समस्याएं बताते ट्रांसपोर्टर व व्यापारी।

पनकी बाजार के यातायात को लेकर उठी मांग

वार्ता मे भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के ग्रामीण अध्यक्ष मुन्ना रॉय, कल्याणपुर अध्यक्ष प्रांजुल मिश्र, चेयरमैन मनीष दुबे,ग्रामीण वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्पण शुक्ला ने कहा कि कल्याणपुर पनकी बाजार मे वन वें व्यवस्था की वजह से व्यापार प्रभावित है इस वन वें व्यवस्था को पूर्णतया समाप्त किया जाय ।भारतीय उद्योग व्यापार मंडल महानगर महामंत्री राजकुमार भगतानी ने कहा कि त्योहारों के समय कानपुर के सभी चौराहो की समीक्षा की जाय और चौराहो को खोला जाए ।फीटा के उमंग अग्रवाल ने कहा कि फज़लगंज व दादानगर मे रात मे आई हुई ट्रकों को दिन मे निकासी शुरू की जाय जिससे ये ट्रक दिन भर ख़डी न रहे ।लोकल ट्रक सर्विस यूनियन के महामंत्री अब्दुल वाहिद ने कहा कि सी पी सी रेलवे गोदाम के नो इंट्री पास जल्द जारी किये जाय।अफीम कोठी लोहा व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष किशोर सक्सेना ने कहा कि अफीम कोठी लोहा बाजार मे आने वाली ट्रकों को सतनाम काटा से पार्किंग स्थल तक जाने की अनुमति दी जाय ।ट्रांसपोर्ट एसो के यतीश सिंह ने कहा कि नया पुल से ट्रांसपोर्ट नगर के पहले रास्ते के कट को खोला जाय।डी सी पी यातायात रविन्द्र कुमार ने सभी समस्याओ को सुनकर समीक्षा करने का आश्वासन दिया व ई रिक्शा पर एक योजना बनाने का प्रस्ताव बताया|बैठक मे अधिकारियो मे ए डी सी पी यातायात सृष्टि सिंह, ए सी पी शिखर व विभिन्न व्यापार मंडलो और ट्रांसपोर्ट एसो से अजय कपूर मनीष कटारिया, राजेंद्र सिंह बंटी,अशफाक अहमद,सौरभ गुप्ता,कपिल सब्बरवाल, मो शाहिद, विनोद त्रिपाठी, राजेंद्र चोपडा आदि थे।

डीसीपी ट्रैफिक से महानगर मे यातायात संबधित समस्याओ पर ज्ञापन देते हुए भारतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र व अन्य पदाधिकारी गण ।