3

Recent News

महोबा में यूट्यूब वीडियो देखकर मशाल बनाने की कोशिश मासूम को भारी पड़ गई। आग की लपटों में झुलसा 9 वर्षीय बच्चा, अस्पताल में भर्ती।

Mahoba News: यूट्यूब पर मशाल बनाने का वीडियो देख मासूम ने दोहराया खतरनाक प्रयोग, आग की लपटों में झुलसा 9 …

Pilibhit News: घुंघचाई के उदरहा मोड़ पर बस और ई-रिक्शा की टक्कर में 2 लोगों की मौत, 2 घायल। पुलिस ने बस कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

Pilibhit News: घुंघचाई के उदरहा मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा, बस की टक्कर से ई-रिक्शा सवार दो लोगों की मौत…

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल-रेस्टोरेंट में भीषण आग से 20 लोगों की मौत और 40 से ज्यादा घायल। राहत-बचाव जारी, जांच शुरू।

Delhi Fire News: मालवीय नगर के होटल-रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत; 40 से ज्यादा घायल, जान…

गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड में पीलीभीत कनेक्शन सामने आया। मुख्य आरोपी असद के करीबी फरहान और आतिफ गिरफ्तार, जांच में नए खुलासे।

सूर्या चौहान हत्याकांड का पीलीभीत कनेक्शन, मुख्य आरोपी असद के दो करीबी गिरफ्तार; बकरीद के दिन हुई हत्या  गाजियाबाद में…

प्रयागराज में एक ही परिवार के 4 लोगों के शव बंद मकान से मिलने से सनसनी। पुलिस हत्या के कारणों, लापता सदस्य और अन्य पहलुओं की जांच में जुटी।

प्रयागराज में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, बंद मकान से मिले शव, जांच में जुटीं पुलिस  साउथ…

3

Recent News

Mahoba News: यूट्यूब पर मशाल बनाने का वीडियो देख मासूम ने दोहराया खतरनाक प्रयोग, आग की लपटों में झुलसा 9 …

Pilibhit News: घुंघचाई के उदरहा मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा, बस की टक्कर से ई-रिक्शा सवार दो लोगों की मौत…

Delhi Fire News: मालवीय नगर के होटल-रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत; 40 से ज्यादा घायल, जान…

सूर्या चौहान हत्याकांड का पीलीभीत कनेक्शन, मुख्य आरोपी असद के दो करीबी गिरफ्तार; बकरीद के दिन हुई हत्या  गाजियाबाद में…

प्रयागराज में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, बंद मकान से मिले शव, जांच में जुटीं पुलिस  साउथ…

Breaking News

IPL Auction: आज UP के इन खिलाड़ियों पर हो सकती है पैसों की बारिश, सऊदी में हो रही नीलामी

IPL Auction: आईपीएल (IPL) का मेगा ऑक्शन अपने दूसरे दिन में है, और उत्तर प्रदेश के कई प्रतिभाशाली क्रिकेटर इस बार की नीलामी में खास चर्चा का विषय बने हुए हैं। भुवनेश्वर कुमार से लेकर युवा खिलाड़ी रितुराज शर्मा और विजय कुमार तक, यूपी के खिलाड़ी इस नीलामी में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।

इस बार की नीलामी में यूपी के खिलाड़ियों के प्रदर्शन और उनकी पिछली आईपीएल यात्राओं को देखते हुए टीमें उन पर भारी बोली लगाने की संभावना जता रही हैं। आइए, जानते हैं कौन-कौन से खिलाड़ी नीलामी में शामिल हैं और उनके करियर का अब तक का सफर।


ipl-auction--up-players-focus

भुवनेश्वर कुमार (मेरठ)

  • टीम: सनराइजर्स हैदराबाद (2024)
  • करियर: भुवनेश्वर ने 2014 से 2024 तक सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेला और 176 मैचों में 181 विकेट लिए। 2025 के लिए वह टीम से रिलीज हो चुके
    हैं और अब नई बोली के इंतजार में हैं।

ipl-auction--up-players-focus

शिवम मावी (मेरठ)

  • टीम: गुजरात टाइटंस
  • करियर: मावी ने टीम इंडिया के लिए 6 टी-20 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 7 विकेट लिए हैं। आईपीएल में उन्होंने गुजरात, लखनऊ और कोलकाता की टीमों
    का प्रतिनिधित्व किया है।

ipl-auction--up-players-focus

करण शर्मा (मेरठ)

  • टीम: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  • करियर: आईपीएल में आरसीबी, सनराइजर्स, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने सीएसके के साथ 2018 और 2021 की ट्रॉफी जीती।

ipl-auction--up-players-focus

प्रियम गर्ग (मेरठ)

  • टीम: दिल्ली कैपिटल्स
  • करियर: सनराइजर्स हैदराबाद के साथ 2020 तक 17 पारियों में 251 रन बनाए। वह अपनी नई टीम दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे।

ipl-auction--up-players-focus

ipl-auction--up-players-focus

रितुराज शर्मा और विजय कुमार (मेरठ)

  • टीम: पहली बार आईपीएल में शामिल
  • करियर: दोनों खिलाड़ियों ने घरेलू टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और अब आईपीएल में अपनी छाप छोड़ने को तैयार हैं।

ipl-auction--up-players-focus

दीपक चाहर (आगरा)

  • टीम: चेन्नई सुपर किंग्स
  • करियर: 2012 में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बने। 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े और अब तक 77 विकेट ले चुके हैं।

ipl-auction--up-players-focus

राहुल चाहर (आगरा)

  • टीम: किंग्स इलेवन पंजाब
  • करियर: राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स, मुंबई इंडियंस, और किंग्स इलेवन के लिए खेल चुके राहुल नीलामी में मजबूत दावेदार हैं।

ipl-auction--up-players-focus

अंकित राजपूत (कानपुर)

  • टीम: लखनऊ जाइंट्स
  • करियर: 2013 से आईपीएल में लगातार खेलते हुए अंकित ने राजस्थान, पंजाब और केकेआर जैसी टीमों का प्रतिनिधित्व किया है।

ipl-auction--up-players-focus

विनीत पवार (मेरठ)

  • टीम: पहली बार IPL खेलेंगे
  • करियर: यूपी के मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

यूपी के खिलाड़ियों पर उम्मीदें

उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों की प्रतिभा और उनकी पिछली उपलब्धियों को देखते हुए यह तय है कि आईपीएल 2024 में भी उनका दबदबा रहेगा। लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम में भी यूपी के खिलाड़ी खास भूमिका निभाएंगे। ऑक्शन के नतीजे जल्द ही तय करेंगे कि कौन-कौन से खिलाड़ी अपनी नई टीमों के साथ आईपीएल में जलवा बिखेरेंगे।