3

Recent News

CJP Protest में 101 हत्या के आरोपी समेत 2873 अपराधी हुए शामिल; दिल्ली पुलिस ने किया दावा - 'FRS से हुई पहचान'..

CJP Protest: दिल्ली में 20 जुलाई को हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के ‘संसद चलो मार्च’ को लेकर दिल्ली पुलिस…

Commonwealth Games: घर बेचकर की ट्रेनिंग, भारत के लिए जीता गोल्ड; शर्मिला धनखड़ ने रच दिया इतिहास..

Commonwealth Games: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की पैरा एथलीट शर्मिला धनखड़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के पैरा शॉट…

Rakshabandhan 2026 कब है? जानें सही तारीख, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और पूजा विधि..

Rakshabandhan 2026: रक्षाबंधन हिंदू धर्म का एक प्रमुख और बेहद पवित्र त्योहार है। यह भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और…

UP Shocking Case: जिसका कर दिया अंतिम संस्कार, वह जिंदा लौटा.. शांति पाठ के दिन सामने खड़ा मुर्दा देख लोग हैरान!

UP Shocking Case: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिस से लेकर पूरे…

Pilibhit News: डीएम ने एनसीओआरडी बैठक में नशे के सौदागरों पर सख्त कार्रवाई, बॉर्डर निगरानी और स्कूलों में जागरूकता अभियान के निर्देश दिए।

Pilibhit News: नशे के कारोबार पर कसेगा शिकंजा, डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह ने अधिकारियों को दिया सख्त एक्शन प्लान एनसीओआरडी (NCORD)…

3

Recent News

CJP Protest: दिल्ली में 20 जुलाई को हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के ‘संसद चलो मार्च’ को लेकर दिल्ली पुलिस…

Commonwealth Games: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की पैरा एथलीट शर्मिला धनखड़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के पैरा शॉट…

Rakshabandhan 2026: रक्षाबंधन हिंदू धर्म का एक प्रमुख और बेहद पवित्र त्योहार है। यह भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और…

UP Shocking Case: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिस से लेकर पूरे…

Pilibhit News: नशे के कारोबार पर कसेगा शिकंजा, डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह ने अधिकारियों को दिया सख्त एक्शन प्लान एनसीओआरडी (NCORD)…

Breaking News

UP News: खाना खाने के बाद दादा-पोते की मौत, परिवार के 2 अन्य अस्पताल में भर्ती.. हालत नाजुक

UP News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के नरसेना थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर बरवाला में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। परिवार ने खाना खाया और कुछ ही घंटों बाद दादा-पोते की मौत हो गई। परिवार के दो अन्य सदस्यों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज स्याना के अस्पताल में चल रहा है। इस हादसे से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

भुने चने और खाने के बाद बिगड़ी तबीयत

रविवार शाम, 55 वर्षीय कलुआ कस्बा दौलतपुर कलां से भुने हुए चने लेकर घर पहुंचे। चने खाने के बाद उन्होंने और उनके परिवार के सदस्यों ने शिमला मिर्च की सब्जी और अन्य भोजन खाया।

खाने के कुछ ही घंटों बाद, रात करीब 10 बजे, कलुआ, उनकी पत्नी जुगेंद्री देवी (40), आठ वर्षीय पुत्री शिवानी, और छह वर्षीय पोता लव्य की तबीयत अचानक खराब होने लगी। सभी को उल्टियां होने लगीं, जिससे स्थिति गंभीर हो गई।

दादा-पोते की मौत, दो अन्य रेफर

परिजनों ने चारों को उपचार के लिए कस्बा दौलतपुर कलां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान कलुआ और उनके पोते लव्य की मौत हो गई। गंभीर हालत में जुगेंद्री देवी और शिवानी को स्याना के आर्यन अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पोस्टमार्टम से परिजनों का इनकार

इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। इस बीच, स्थानीय पुलिस और स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच में जुटे हैं ताकि खाने के कारण हुए इस हादसे की सही वजह सामने आ सके।

गांव में मातम का माहौल

दो मौतों की खबर से गांव में मातम छा गया है। यह घटना कई सवाल खड़े कर रही है, खासकर कि कहीं यह खाना दूषित तो नहीं था। फिलहाल, अधिकारियों की नजर परिजनों के बयान और मेडिकल रिपोर्ट पर है।