3

Recent News

पीलीभीत में प्रकृति का पुनर्जागरण: कटना नदी पुनरुद्धार से बदलेगी तस्वीर, जल–जीवन–जमीन को लेकर बड़ा कदम पीलीभीत जनपद में आज…

ग्रेटर नोएडा में श्रमिक आंदोलन पर बड़ा खुलासा: सरकार सख्त, जायज़ मांगों पर विचार, अराजक तत्वों पर शिकंजा कसने की…

अंबेडकर जयंती पर यूपी में भयंकर बवाल: भीड़ ने DSP, तहसीलदार सहित पुलिस की कई गाड़ियां तोड़ दी, लगाई आग..
Fuel Price India: पेट्रोल ₹18 और डीजल ₹35 तक महंगा हो सकता है? कच्चे तेल की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन..

Fuel Price India: देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन यह राहत ज्यादा दिन नहीं रह सकती। विदेशी…

Breaking News: PM Modi और Donald Trump के बीच 40 मिनट बातचीत, बोले—“भारत के लोग आपको..”

Breaking News: भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi और अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump के बीच करीब 40 मिनट तक फोन…

3

Recent News

पीलीभीत में प्रकृति का पुनर्जागरण: कटना नदी पुनरुद्धार से बदलेगी तस्वीर, जल–जीवन–जमीन को लेकर बड़ा कदम पीलीभीत जनपद में आज…

ग्रेटर नोएडा में श्रमिक आंदोलन पर बड़ा खुलासा: सरकार सख्त, जायज़ मांगों पर विचार, अराजक तत्वों पर शिकंजा कसने की…

Fuel Price India: देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन यह राहत ज्यादा दिन नहीं रह सकती। विदेशी…

Breaking News: भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi और अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump के बीच करीब 40 मिनट तक फोन…

Breaking News

वाराणसी में आग का तांडव, 200 गाड़ियां जलकर खाक

वाराणसी में आग का तांडव: उत्तर प्रदेश के वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर बीती रात एक भयावह घटना घटी। रेलवे स्टेशन की पार्किंग में अचानक लगी आग ने करीब 200 मोटरसाइकिलों को अपनी चपेट में ले लिया। प्राथमिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियों और स्थानीय प्रशासन ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

वाराणसी में आग का तांडव: एक पल में आग ने लिया विकराल रूप

वाराणसी में आग का तांडव, कैंट रेलवे स्टेशन पर भीषण आग में जलती हुई मोटरसाइकिलें, घटना के बाद फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी।
वाराणसी में आग का तांडव, जलती आग का भयानक रूप

वाराणसी में आग का तांडव: यह घटना देर रात करीब 1 बजे हुई। पार्किंग में खड़ी कुछ मोटरसाइकिलों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास खड़ी गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। रेलवे के कर्मचारी अपने वाहनों को बचाने के लिए मौके पर पहुंचे, लेकिन आग की लपटों के आगे उनका प्रयास नाकाम रहा।

वाराणसी में आग का तांडव: 200 से ज्यादा गाड़ियां जलकर हुईं खाक

मौके पर पहुंचे जीआरपी, आरपीएफ और फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि करीब 200 मोटरसाइकिलें आग में जलकर खाक हो गईं। हालांकि, इस घटना में किसी भी व्यक्ति को शारीरिक चोट नहीं आई है।

वाराणसी में आग का तांडव: आग बुझाने में सुरक्षा खामियों का खुलासा

रेलवे कर्मचारियों ने बताया कि पार्किंग में आग बुझाने के लिए कोई फायर सेफ्टी उपकरण नहीं थे। यदि वहां फायर सेक्शन की व्यवस्था होती, तो शुरुआती चरण में ही आग पर काबू पाया जा सकता था। फायर ब्रिगेड के आने तक आग ने पूरी पार्किंग को अपनी चपेट में ले लिया।

वाराणसी में आग का तांडव, कैंट रेलवे स्टेशन पर भीषण आग में जलती हुई मोटरसाइकिलें, घटना के बाद फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी।
वाराणसी में आग का तांडव, जलती आग का भयानक रूप

जीआरपी और रेलवे अधिकारियों का बयान

जीआरपी के क्षेत्राधिकारी कुंवर प्रताप सिंह ने बताया, “आग लगने की सूचना मिलते ही राहत कार्य शुरू कर दिया गया। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण बताया गया है, लेकिन विस्तृत जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।”

जीआरपी प्रभारी हेमंत कुमार सिंह ने कहा, “स्थानीय वेंडरों और कैंटिंग संचालकों ने बताया है कि बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग लगी। रेलवे अधिकारी इस मामले की गहन जांच कर रहे हैं।”

रेलवे कर्मचारियों की अपील: सुरक्षा उपायों की हो समीक्षा

इस घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों ने प्रशासन से पार्किंग क्षेत्रों में फायर सेफ्टी उपकरण लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा उपाय किए जाएं, तो ऐसी घटनाओं से बचा जा सकता है।

जांच के आदेश, सुधार की उम्मीद

रेलवे अधिकारियों ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। उम्मीद है कि इस घटना से सबक लेते हुए भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

https://atomic-temporary-202760825.wpcomstaging.com/raj-kundra-ed-raids/