3

Recent News

पीलीभीत के खकरा रिवर फ्रंट पर अवैध कब्जे की शिकायत के बाद एसडीएम एक्शन में, टीम ने निर्माण रुकवाया, IGRS के जरिए CM तक पहुंचा मामला।

मुख्यमंत्री तक पहुंची शिकायत, एसडीएम का एक्शन! खकरा रिवर फ्रंट पर कथित कब्जे के खेल की खुलेंगी  परतें ग्राम समाज…

पीलीभीत में वीरांगना अवंतीबाई जयंती पर हेमराज वर्मा का बड़ा ऐलान। अखिलेश यादव के नाम पर सपा सरकार बनने पर अवकाश और प्रतिमा की बात।

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत में उधार सिगरेट को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदला। बेलचे से हमले में 70 वर्षीय दुकानदार की मौत, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपी गिरफ्तार।

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या: बहन भी गंभीर घायल, घर से फोन करके बाहर बुलाया..

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: स्कूल में फायरिंग! FB Live कर छात्र ने क्लासमेट को गोली मारी, फिर खुद जान दी; 2 गार्डों की भी मौत..

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

3

Recent News

मुख्यमंत्री तक पहुंची शिकायत, एसडीएम का एक्शन! खकरा रिवर फ्रंट पर कथित कब्जे के खेल की खुलेंगी  परतें ग्राम समाज…

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Breaking News

बीजेपी से एक कदम आगे निकली “सपा” – “अखिलेश यादव” ने पार्टी में दे दिया महिला को “आरक्षण” – “अपर्णा जैन” का हुआ जोरदार स्वागत

देश की राजनीति में एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण का ऐलान क्या किया तो समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक कदम आगे बढ़ा दिया। जिसके चलते अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी में आरक्षण पर मोहर लगा दी और तेज तर्रार जिम्मेदार महिला नेत्री अपर्णा जैन को राष्ट्रीय सचिव का पद सौंप दिया। अपने शीर्ष नेता और पार्टी मुखिया की इस पहल को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं जोरदारी से स्वागत किया। जिसका नजारा कानपुर की धरती पर देखने को मिला। जहां एक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें आने वाले लोकसभा की गूंज इस बात का इशारा कर रही थी कि सपा आने वाली कांटे की टक्कर का बेसब्री से इंतजार कर रही है।
 
जोरदारी से हुआ कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन 
 
कानपुर के मर्चेंट चैंबर हॉल में आयोजित समाजवादी पार्टी के सम्मेलन में लोकसभा चुनाव का जोर-शोर देखने को मिल रहा था। एक तरफ मंच पर बैठे पार्टी के वरिष्ठ नेता आने वाले लोकसभा चुनाव में जीत की हुंकार भर रहे थे, तो हॉल में मौजूद सैकड़ों कार्यकर्ता अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाने में जुटे हुए थे। मौका था सपा में मनोनीत की गईं राष्ट्रीय सचिव अपर्णा जैन के स्वागत समारोह का। जिन्हें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। जिसका कार्यकर्ताओं ने जोरदारी से स्वागत किया। कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित करने के नेता जी स्व:मुलायम सिंह यादव जी के चित्र पर माल्यार्पण करके की गई। इस मौके पर सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद राजाराम पाल, वरिष्ठ प्रवक्ता नीतेंद्र सिंह यादव, पूर्व विधायक मुनींद्र शुक्ला, वरिष्ठ नेता सुरेंद्र महल अग्रवाल, नसीररूद्दीन, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेश यादव, जितेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष मोहम्मद फजल महमूद सहित कई अन्य नेतागण मौजूद थे। वहीं मंच का सञ्चालन  महामंत्री बंटी सेंगर द्वारा किया गया।
 
क्या बोले पूर्व सांसद और राष्ट्रिय प्रवक्ता 
 
इस मौके में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद ने अपने भाषण में कहा कि आगामी लोकसभा में कानपुर की धरती अपने पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को यह विश्वास दिलाना चाहती है कि कानपुर नगर और कानपुर देहात में सांसद को जिताने का कार्य करेंगे। इसी तरह राष्ट्रीय प्रवक्ता नीतेंद्र सिंह यादव ने अपने वक्तत्व में कहा कि उत्तर प्रदेश में जिस तरह एक ईमानदार और जनता के हित में रहकर माननीय अखिलेश यादव जी ने मुख्यमंत्री का दायित्व निभाया वह पूरे देश में प्रशंसा का रूप बना। उनके द्वारा बनाई गईं योजनाओं को वर्तमान सरकार पूरा करके अपने मिया मिट्ठू बन रही है। युवाओं को रोजगार देने का वादा तो किया जाता है लेकिन वक्त आने पर उनको ठेंगा दिखा जाता है। नौबत तो यहां तक आ गई कि आज शिक्षक से लेकर कई राज्य कर्मचारी और केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारी पेंशन की मांग कर रहें हैं लेकिन उनकी मांग को अनसुनी की जा रही है। इस लिए इस बार सपा का एक-एक कार्यकर्ता यह शपथ लेता है कि इंडिया गठबंधन में सपा की ऐसी भूमिका रहेगी कि जीत का शंख बजाकर केंद्र में सत्ता परिवर्तन का वक्त लाकर ही दम लेंगे। 
 
जंग को तैयार है कार्यकर्ता 
 
वहीं समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहम्मद फजल महमूद ने अपने भाषण में सभी का धन्यवाद और राष्ट्रीय सचिव अपर्णा जैन का स्वागत अभिनन्दन किया और कार्यकर्ताओं का दिल से आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने ने आगामी लोकसभा की जंग को चुनौती मानते हुए किसी भी कार्यकर्ताओं को भाजपा की कूटनीति से बचने को कहा है और इस बात का ऐलान किया कि हम सब लोकसभा चुनाव में कंधे से कन्धा मिलाकर कानपुर नगर और कानपुर देहात की सीट पार्टी की झोली में डालने का काम करेंगे। जिसका बड़ा उदहारण इस कार्यकर्ता सम्मेलन में आए पार्टी के जबांज कार्यकताओं में दिख रहा जोश है। वहीं उन्होंने राष्ट्रीय सचिव अपर्णा जैन से आग्रह किया कि वह माननीय अखिलेश यादव जी से कानपुर नगर और देहात के कार्यकर्ताओं का सन्देश जरूर पहुंचा दें कि उनकी सेना जंग को तैयार हो चुकी है।