3

Recent News

Bangladesh Hindu Family Murder: हिंदू परिवार की हत्या में कई खुलासे; कातिलों ने वारदात के बाद किया ये काम..

Bangladesh Hindu Family Murder: बांग्लादेश के रंगपुर में एक हिंदू परिवार के चार सदस्यों की हत्या का मामला सामने आया…

बड़ी खबर: भारत के 2 में से 1 द्रोणाचार्य अवॉर्डी मलखंभ कोच पर रेप का आरोप; 16 साल की छात्रा की शिकायत पर POCSO में केस दर्ज..

बड़ी खबर: मुंबई में द्रोणाचार्य अवॉर्डी मलखंभ कोच गणेश प्रभाकर देवरुखकर के खिलाफ 16 साल की छात्रा की शिकायत पर…

Big Accident News: दिल्ली जैसा कचरे का पहाड़ धंसा, 30 लोगों की मौत; भारी बारिश के बाद हुआ खौफनाक हादसा..

Big Accident News: गिनी की राजधानी कोनाक्री में कचरे का विशाल पहाड़ धंसने से 30 लोगों की मौत ने दुनिया…

Politics: अयोध्या में सावन के ‘मछली भोज’ पर सियासी संग्राम, राजभर बोले - 'प्याज-लहसुन डाला क्या?' अजय राय ने दिया जवाब!

Politics: अयोध्या में सावन के दौरान मछली की दावत को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस प्रदेश…

Swine Flu Update: दिल्ली में H1N1 का कहर! एक साल में 8 गुना बढ़े मामले; ये जानकारी बचा सकती है आपकी जान..

Swine Flu Update: दिल्ली में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के…

3

Recent News

Bangladesh Hindu Family Murder: बांग्लादेश के रंगपुर में एक हिंदू परिवार के चार सदस्यों की हत्या का मामला सामने आया…

बड़ी खबर: मुंबई में द्रोणाचार्य अवॉर्डी मलखंभ कोच गणेश प्रभाकर देवरुखकर के खिलाफ 16 साल की छात्रा की शिकायत पर…

Big Accident News: गिनी की राजधानी कोनाक्री में कचरे का विशाल पहाड़ धंसने से 30 लोगों की मौत ने दुनिया…

Politics: अयोध्या में सावन के दौरान मछली की दावत को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस प्रदेश…

Swine Flu Update: दिल्ली में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के…

Breaking News

बांदा: युवती के तीन हत्यारों में से एक को गिरफ्तार कर पुलिस ने थपथपाई पीठ

बांदा: युवती के तीन हत्यारों में से एक को गिरफ्तार कर पुलिस ने थपथपाई पीठ

उत्तर प्रदेश की बांदा पुलिस पर राजनीति का खुमार कुछ इस कदर चढ़ता दिख रहा है की कोई भी काबिल नेता इनके सामने फीका पड़ जाए। अपराध पर लगाम नही लगा पा रहे पर पीठ थपथपाने में किसी से पीछे भी नही है। कहीं कोई पत्रकार इनकी नाकामी पर सवाल न पूछले इसलिए ये पत्रकारों का सामना भी नही करते है खुद ही खुलासे की तस्वीरें खींच लेते है और अपने मनमाफिक बयान दे कर सोशल मीडिया में वायरल कर देते हैं।

दरअसल लगभग तीन दिन पहले बबेरू थाना क्षेत्र के मुरवल गांव के पुल के नीचे एक युवती का शव मिला था। जिसका पुलिस ने खुलाशा किया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बयान जारी कर बताया की युवती का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था जो शादी शुदा और तीन बच्चों का पिता था। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो युवती को उसे भूल जाने की हिदायत दी पर वो नहीं मानी जिसके बाद युवती के सगे भाई और मौसेरे भाई सहित मामा ने मिलकर युवती की हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या के आरोपी मौसेरे भाई को तो गिरफ्तार कर लिया लेकिन हत्यारा सगा भाई और मामा अभी भी फरार हैं।
अब सवाल यह उठता है की पुलिस को खुलाशा करने की इतनी जल्दी क्यों पड़ी थी जब हत्या के सभी आरोपी नही पकड़े थे। क्या अब पुलिस के इस कारनामे से आरोपी सचेत नहीं होंगे । क्या इस खुलासे के बाद अन्य आरोपियों को पकड़ने में अब पुलिस को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी । आखिर पुलिस खुद ही पत्रकार क्यों बनी हुई है। खुलासे के वक्त पत्रकारों को क्यों नहीं बुलाया गया। ये सारे सवाल पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े करते हैं।