3

Recent News

Virat Kohli को 5 करोड़ देकर बुलाते थे प्रेमानंद महाराज? मिला जवाब; क्रिकेट के किंग ने बताई पूरी सच्चाई..

Virat Kohli के प्रेमानंद महाराज से मिलने को लेकर किए गए एक बड़े दावे पर अब उनके प्रवक्ता की तरफ…

Delhi Protest: बसों से राहुल समेत INDI नेता जंतर-मंतर रवाना, प्रदर्शन! दिल्ली पुलिस ने कहा - "इन नियमों का पालन हो, वरना.."

Delhi Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसद आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे…

Accident News: यूपी में दर्दनाक हादसा! मैच खेलकर आ रहे 4 क्रिकेटरों की मौत; झपकी आने से ट्रक में घुसी अर्टिगा..

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में चार क्रिकेटरों की मौत हो गई, जबकि दो लोग…

New Bhojpuri Song: ‘बाढ़ में बिहार, छठी मइया खेवनहार’ रिलीज, अक्षरा सिंह की आवाज और मनोज भावुक के शब्दों में दर्द-उम्मीद

New Bhojpuri Song: बिहार में बाढ़ की त्रासदी के बीच लोगों की पीड़ा, आस्था और उम्मीद को आवाज देने वाला…

PMFME योजना में ₹10 लाख का लोन या सब्सिडी? 59 मिनट में पैसा मिलेगा? जानिए वायरल दावे का पूरा सच..

PMFME: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि अगर कोई व्यक्ति कारोबार के…

3

Recent News

Virat Kohli के प्रेमानंद महाराज से मिलने को लेकर किए गए एक बड़े दावे पर अब उनके प्रवक्ता की तरफ…

Delhi Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसद आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे…

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में चार क्रिकेटरों की मौत हो गई, जबकि दो लोग…

New Bhojpuri Song: बिहार में बाढ़ की त्रासदी के बीच लोगों की पीड़ा, आस्था और उम्मीद को आवाज देने वाला…

PMFME: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि अगर कोई व्यक्ति कारोबार के…

Breaking News

“पुलिस” की नाकामी से “इटावा” में न हो जाए “देवरिया नरसंहार” पार्ट-2 , सुनिए पीड़ित की गुहार

Kanpur News – प्रदेश में जमीन से जुड़े विवादों को लेकर देवरिया, सुल्तानपुर, कौशाबी और कानपुर देहात में दोहरे हत्याकांड की घटनाओं के बाद भी इटावा पुलिस जमीन सम्बंधित विवाद में दबंगई के शिकार पीड़ित को न्याय नही दिला पा रही है। पीड़ित को न्याय की गुहार लगाने 200 किलोमीटर दूर कानपुर में एडीजी ज़ोन के यहाँ तक आना पड़ रहा है। ताजा मामला इटावा के चौबिया थाना क्षेत्र के ग्राम बरलोकपुर निवासी आमोद कुमार दुबे का है जिन्होंने कानपुर एडीजी ज़ोन आलोक सिंह से अपने पुत्र पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई जिसपर एडीजी (ADG) द्वारा इटावा पुलिस को कार्यवाही के निर्देश दिए गए है।
 
जानिए पूरा वाक्या 
 
इटावा (ETAWAHA) के चौबिया थाना क्षेत्र के ग्राम बरलोकपुर निवासी किसान आमोद कुमार दुबे ने बताया कि उनकी ग्राम बरलोकपुर में पुस्तैनी खेतिहर भूमि है। आरोप है कि दबंग प्रधान विशुन लाल कठेरिया और इसके गुर्गे बृजेंद्र जाटव, विपिन जाटव, कृष्ण कठेरिया, विरल दुबे और रूपेश कुमार दुबे की नीयत उनकी जमीन पर खराब है और ये सभी अपनी दबंगई और राजनैतिक रसूख़ के दम पर भूमि पर जबरन कब्जा करना चाहते है। इन लोगों ने 29 सितम्बर की रात को उनके पुत्र यशवंत दुबे तथा नाती दीपक कुमार पर जानलेवा हमला किया था जिससे उनके पुत्र यशवंत दुबे गम्भीर रूप घायल हो गया था,जिसे पुलिस ने बसरेहर सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया था, जहाँ गम्भीर हालत होने के कारण उसे जिला अस्पताल इटावा रेफर कर दिया था जिसके बाद पीड़ित ने थाना चौबिया में प्रधान और उसके साथियों के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला और धमकी जैसी गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसमे से अभी तक एक आरोपी रूपेश कुमार दुबे की गिरफ्तारी हुई है जबकि अन्य आरोपी फरार चल रहे है। पीड़ित का आरोप है दबंग प्रधान और उसके गुर्गे खुलेआम “देवरिया नरसंहार” की तरह उसके पूरे परिवार के नरसंहार करने की धमकी देते हुए घूम रहे है जिसकी जानकारी देने के बावजूद पुलिस प्रधान और उसके साथियों को गिरफ्तार नही कर रही है। 
 
मन में है हत्या का खौफ 
 
पीड़ित किसान ने बताया की बीती 15 अप्रैल को भी प्रधान ने उसकी भूमि पर निर्मित 50×60 की चाहर दिवारी को जबरन गिरावा कर भूमि के मध्य में जबरन जेसीबी चलवाकर चक रोड बनवा लिया था विरोध करने पर धमका कर रंगदारी मांगी थी, जिसकी शिकायत थाने से लेकर एसएसपी तक से करने पर पुलिस ने  एफआईआर नही दर्ज की थी बाद में एडीजी कानपुर ज़ोन के निर्देश के बाद थाना चौबिया में मुकदमा दर्ज हुआ था जिसे पुलिस ने राजनैतिक दबाव में फाइनल रिपोर्ट लगा दी, पीड़ित ने आशंका जताई है कि जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही नही की तो वो पीड़ित के सारे परिवार की हत्या कर सकते है या फिर फर्जी मुकदमों में फ़सा सकते है।