3

Recent News

Virat Kohli को 5 करोड़ देकर बुलाते थे प्रेमानंद महाराज? मिला जवाब; क्रिकेट के किंग ने बताई पूरी सच्चाई..

Virat Kohli के प्रेमानंद महाराज से मिलने को लेकर किए गए एक बड़े दावे पर अब उनके प्रवक्ता की तरफ…

Delhi Protest: बसों से राहुल समेत INDI नेता जंतर-मंतर रवाना, प्रदर्शन! दिल्ली पुलिस ने कहा - "इन नियमों का पालन हो, वरना.."

Delhi Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसद आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे…

Accident News: यूपी में दर्दनाक हादसा! मैच खेलकर आ रहे 4 क्रिकेटरों की मौत; झपकी आने से ट्रक में घुसी अर्टिगा..

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में चार क्रिकेटरों की मौत हो गई, जबकि दो लोग…

New Bhojpuri Song: ‘बाढ़ में बिहार, छठी मइया खेवनहार’ रिलीज, अक्षरा सिंह की आवाज और मनोज भावुक के शब्दों में दर्द-उम्मीद

New Bhojpuri Song: बिहार में बाढ़ की त्रासदी के बीच लोगों की पीड़ा, आस्था और उम्मीद को आवाज देने वाला…

PMFME योजना में ₹10 लाख का लोन या सब्सिडी? 59 मिनट में पैसा मिलेगा? जानिए वायरल दावे का पूरा सच..

PMFME: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि अगर कोई व्यक्ति कारोबार के…

3

Recent News

Virat Kohli के प्रेमानंद महाराज से मिलने को लेकर किए गए एक बड़े दावे पर अब उनके प्रवक्ता की तरफ…

Delhi Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसद आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे…

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में चार क्रिकेटरों की मौत हो गई, जबकि दो लोग…

New Bhojpuri Song: बिहार में बाढ़ की त्रासदी के बीच लोगों की पीड़ा, आस्था और उम्मीद को आवाज देने वाला…

PMFME: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि अगर कोई व्यक्ति कारोबार के…

Breaking News

KANNAUJ NEWS : कन्नौज में 6 साल बाद सुनाई कोर्ट ने हत्या के मामले में सजा‚ हत्यारोपियों को मिला आजीवन कारावास

यूपी के कन्नौज जिले में हत्या के मामले में दो अभियुक्तों को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने 50 हजार जुर्माना भी अदा करने का फरमान जारी किया है। इसी मामले में कोर्ट ने अतिरिक्त सजा के रूप में धारा 404 के तहत तीन वर्ष की सजा के साथ 5 हजार रूपये का जुर्माना अदा करने की सजा भी सुनाई है। दोनों अभियुक्तों पर हत्या करने का मुकदमा दर्ज था जिसकी सुनवाई करते हुए न्यायाधीश अजय कुमार श्रीवास्तव ने दोनों को सजा सुनाते हुए जुर्माना अदा करने की बात कही है।
आपको बताते चलें कि थाना सौरिख क्षेत्र के ग्राम टड़ारायपुर निवासी पातीराम को छत पर सोते समय गांव के ही रहने वाले बृजकिशोर उर्फ कुंदन और हर्ष ऊर्फ अंशु ने उसकी छत पर चढ़कर मारपीट कर गला दबा दिया। जिससे उसकी मौत हो गयी। आनन–फानन परिजन उसका अस्पताल ले गये। जहां डाक्टरों ने भी मृत घोषित कर दिया। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। इस बात की सूचना मृतक की पत्नी गुड्डी देवी ने पुलिस को दी। थाना सौरिख पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी। इसके बाद न्यायालय में मामले की सुनवाई करते हुए न्यायाधीश अजय कुमार श्रीवास्तव ने दोनों अभियुक्तों को हत्या के मामले में साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर दोषी करार मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

शासकीय अधिवक्ता ने दी मामले की जानकारीkannauj-news-after-6-years-in-kannauj-the-court-pronounced-the-punishment-in-the-murder-case-the-murderers-got-life-imprisonment

मामले की जानकारी देते हुए शासकीय अधिवक्ता मो० सलीम ने बताया कि यह हत्या का मामला था और 15-05-2017 की यह घटना है थाना सौरिख का एक गांव है टड़ारायपुर वहां का मामला था। इसमें दो अभियुक्त थे। जिसमें एक बृजकिशोर उर्फ कुंदन और दूसरा अभियुक्त जो है। अवयस्क था। हर्ष ऊर्फ अंशु  इनके द्वारा मृतक पातिराम जो छत पर सो रहा था। उसकी छत पर चढ़ कर गये और उसको मारा–पीटा और उसी के मारने पीटने से उसकी मृत्यु हुई है। अस्पताल ले जाते समय उसकी मृत्यु हो गयी थी। वादिनी इसकी मृतक की पत्नी थी गुड्डी देवी जिसके द्वारा थाना सौरिख में एफआईआर दर्ज कराई गई थीं। विवेचक इसके तत्कालीन वहां के प्रभारी निरीक्षक थे संतोष व्यास‚ जिनके द्वारा कार्रवाई करते हुए साक्ष्य एकत्रित करते हुए चार्जसीट दाखिल की गयी और उसके बाद यह मुकदमा शुरू हुआ। कुल 8 गवाह अभियोजन की तरफ से हमने प्रस्तुत किए न्यायालय में और उसके बाद बहस के बाद में मा० न्यायालय में जनपद न्यायाधीश अजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा इनको 302 में बृजकिशोर ऊर्फ कुंदन को 302 में आजीवन कारावास और 50 हजार रुपये का जुर्माना और धारा 404 में 3 वर्ष का कारावास और 5 हजार रुपये का जुर्माना की सजा सुनाई गयी है आज।