3

Recent News

Shocking Video: सहारनपुर में रोटी पर थूक कर तंदूर में लगा रहा था कारीगर, वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी को दबोचा..

Shocking Video: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में रोटी पर थूकने का कथित वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच…

Shocking News: यूपी पुलिस का डायल 112 में तैनात सिपाही निकला गांजा तस्कर, उसी की टीम ने 20 किलो गांजे के साथ दबोचा

Shocking News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस चेकिंग के…

Shocking News: थाने में हेड कांस्टेबल को लगी गोली, सर के आर-पार हुई.. मालखाने का इंचार्ज था सिपाही, हुई एक गलती..

Shocking News: राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के मुंडावर थाने में शुक्रवार को एक बड़ा और गंभीर हादसा हो गया। यहां…

मुरादाबाद डकैती कांड का सनसनीखेज खुलासा: कारोबारी की बेटी निकली मास्टरमाइंड, प्रेमी संग मिलकर की ₹1.25 करोड़ की लूट..

मुरादाबाद डकैती कांड: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक चौंकाने वाला डकैती का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके…

UP News: गोरखपुर में पूर्व मंत्री गंगा प्रसाद निषाद पर हमला, पड़ोसियों ने ईंट से सर फोड़ा.. घटना का वीडियो हुआ वायरल
3

Recent News

Shocking Video: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में रोटी पर थूकने का कथित वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच…

Shocking News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस चेकिंग के…

Shocking News: राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के मुंडावर थाने में शुक्रवार को एक बड़ा और गंभीर हादसा हो गया। यहां…

मुरादाबाद डकैती कांड: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक चौंकाने वाला डकैती का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके…

Breaking News

UP News: पीलीभीत में मारपीट, 1 की मौत.. अंतिम संस्कार से इंकार.. इलाके में तनाव का माहौल

UP News: पीलीभीत जिले के पूरनपुर थाना क्षेत्र में दबंगों की हैवानियत का शिकार हुए एक बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। बुजुर्ग के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही और दबंगों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने ऐलान किया है कि जब तक दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होगी, तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

दबंगों पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

गांव के एक युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दबंगों ने पहले भी उनके परिवार को निशाना बनाया था। युवक का आरोप है कि दबंगों ने उसकी मां के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ की थी और दुष्कर्म का प्रयास किया था। जब परिवार ने इसका विरोध किया, तो महिला और उसके पति की बेरहमी से पिटाई की गई।

युवक ने कहा कि इस घटना की शिकायत पुलिस से की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे दबंगों के हौसले और बढ़ गए।

घर में घुसकर मारपीट, बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल

30 दिसंबर की सुबह युवक के घर में दबंग घुस आए और मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर परिवार के अन्य सदस्यों को भी पीटा गया। इस हमले में बुजुर्ग और उनके चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन बुजुर्ग की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बरेली के हायर सेंटर रेफर किया गया। बुधवार देर रात इलाज के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।

परिजनों ने कहा- न्याय मिलने तक नहीं होगा अंतिम संस्कार

बुजुर्ग की मौत के बाद परिवार के लोग बेहद गमगीन और आक्रोशित हैं। उन्होंने साफ कर दिया है कि जब तक दबंगों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

पूरनपुर थानाध्यक्ष नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि इस मामले में दो पक्षों के बीच मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बुजुर्ग की मौत के बाद मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस ने परिजनों को भरोसा दिलाया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

गांव में तनाव का माहौल

घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठाए हैं। प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए परिजनों को न्याय दिलाने का प्रयास कर रहा है।

पुलिस की जांच जारी

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच के बाद दोषियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। परिजन अब भी दबंगों पर तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।