3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

पीलीभीत में सपा कार्यकर्ताओं ने लिया 2027 में सत्ता वापसी का प्रण!

 अखिलेश यादव के 52वें जन्मदिन पर संकल्पों की सौगात, सपा कार्यालय में हर्षोल्लास से मना समारोह

 वृक्षारोपण, साड़ी वितरण और संकल्पों के साथ मनाया गया जनप्रिय नेता का जन्मदिन

नकटा दाना चौराहा, केजीएन लोकसभा चुनाव कार्यालय, पीलीभीत

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अखिलेश यादव जी के 52वें जन्मदिवस के अवसर पर नकटा दाना चौराहा स्थित केजीएन लोकसभा चुनाव कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने एकजुट होकर हर्षोल्लास के साथ केक काटा और अपने नेता की दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर सिर्फ जश्न नहीं बल्कि संकल्पों की बौछार भी हुई — 2027 में अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाकर लाने का ठोस संकल्प लिया गया।

 वृक्षारोपण से लेकर भोजन वितरण तक, हर कार्य में दिखा समाजवादी संकल्प

इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित पूर्व राज्यसभा सांसद और सपा के राष्ट्रीय सचिव वीरपाल सिंह यादव जी ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण को लेकर समाजवादी विचारधारा का प्रतीक प्रस्तुत किया। वहीं, पार्टी की ओर से सैकड़ों महिलाओं को साड़ी और सूट वितरित किए गए तथा निराश्रितों को भोजन कराया गया — जिससे समाजवादी पार्टी का “सर्वजन हिताय” का मूल मंत्र स्पष्ट झलका।

सपा ही है जनता की सच्ची हितैषी — वीरपाल सिंह यादव का आह्वान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वीरपाल सिंह यादव ने साफ शब्दों में कहा कि समाजवादी पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो छात्रों, युवाओं, किसानों, महिलाओं और मजदूरों के लिए नीतिगत स्तर पर कार्य करती रही है। उन्होंने अपने संबोधन में जनता से अपील की कि 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से बूथ स्तर तक जुट जाएं, और इस जनविरोधी सरकार को सत्ता से बेदखल कर जनप्रिय अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएं।

 “जनता त्रस्त है, बदलाव आवश्यक है” — जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह ‘जग्गा’

सपा जिला अध्यक्ष श्री जगदेव सिंह ‘जग्गा’ ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार के शासन में महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महिला उत्पीड़न चरम सीमा पर पहुंच चुका है। जनता हर दिन ठगी, लूट, अपमान और असहायता का सामना कर रही है। उन्होंने कहा कि केवल समाजवादी पार्टी ही है जो सामाजिक न्याय और कल्याण के मुद्दों को केंद्र में रखती है।

पीलीभीत में उद्योग बन्धु बैठक, निवेश, सड़क, बिजली पर समीक्षा

 एकजुटता और मजबूत संगठन ही 2027 की कुंजी — महासचिव नफीस अंसारी

सपा जिला महासचिव नफीस अहमद अंसारी ने जन्मदिन पर महिलाओं को साड़ी और सूट वितरण किया और कहा कि यह महज़ एक उपहार नहीं, बल्कि समाजवादी पार्टी के महिला सशक्तिकरण के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 की जीत के लिए एकजुटता और सतत जनसंपर्क पर जोर दिया।

 वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति बनी आयोजन की पहचान

कार्यक्रम में सपा के कई वरिष्ठ नेता, जिला पदाधिकारी, महिला कार्यकर्ता और हजारों कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। प्रमुख उपस्थितियों में:
वीरपाल सिंह यादव, जगदेव सिंह जग्गा, नफीस अहमद अंसारी, दिव्या पी. गंगवार, नरेंद्र मिश्रा कट्टर, मखदूम खान, रूपराम कश्यप, काशीराम सरोज, अमित पाठक एडवोकेट, लखविंदर सिंह पन्नू, ठाकुर कमलेश परिहार, रियाज़ खान, सतेन्द्र मौर्य, शेखर यादव आदि।

अखिलेश यादव का जन्मदिन महज़ एक उत्सव नहीं, बल्कि 2027 के संघर्ष की शुरुआत का बिगुल था। यह साफ़ संदेश था उन ताक़तों के लिए जो जनहित की अनदेखी कर, शासन के नाम पर जनता को ठग रही हैं। समाजवादी कार्यकर्ताओं ने शपथ ली कि इस बार बदलाव अवश्य होगा।

हादसा या हकीकत?ग्रेटर नोएडा में पानी-पानी प्रशासन की लाचारी!