3

Recent News

Crime Petrol के एपिसोड जैसी वारदात! बर्खास्त सिपाही ने भिखारी को ज़िंदा जलाकर मारा, वजह होश उड़ा देगी..

Crime Petrol: उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बर्खास्त सिपाही…

UP News: एम्बुलेंस में पहले ऑक्सीजन खत्म हुई, फिर पेट्रोल भी खत्म हुआ.. युवक की मौत से बवाल, तोड़फोड़..

UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एंबुलेंस की…

पीलीभीत में गेहूं क्रय केंद्र से अनुपस्थित रहने पर प्रभारी अचल सिंह निलंबित। किसानों को हो रही परेशानी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन।

गेहूं खरीद केंद्र से फरार प्रभारी पर गिरी गाज! प्रशासन का कड़ा एक्शन, निलंबन से मचा हड़कंप लापरवाही नहीं होगी…

बड़ी खबर: Delhi IGI Airport पर SpiceJet और Akasa Air के विमान टकराए, आखिर गलती किसकी? देखें वीडियो..

Delhi IGI Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा टल गया, जब दो…

UP Train Accident: रेलवे ट्रैक पर पड़ी लाश देख रहे थे लोग, दूसरी ट्रेन ने 5 को कुचला, मौत.. 50 मीटर तक बिखरे टुकड़े

UP Train Accident: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसमें पांच लोगों…

3

Recent News

Crime Petrol: उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बर्खास्त सिपाही…

UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एंबुलेंस की…

गेहूं खरीद केंद्र से फरार प्रभारी पर गिरी गाज! प्रशासन का कड़ा एक्शन, निलंबन से मचा हड़कंप लापरवाही नहीं होगी…

Delhi IGI Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा टल गया, जब दो…

UP Train Accident: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसमें पांच लोगों…

Breaking News

1 महीने में उड़ा देंगे! देवकीनंदन ठाकुर को खुली धमकी

एक बार फिर खतरे में देवकीनंदन ठाकुर की जान, मंदिर कार्यालय को मिला धमकी भरा ऑडियो!

मथुरा/वृंदावन:

देवकीनंदन ठाकुर को खुली धमकी, संतों और धर्मगुरुओं पर बढ़ते हमले एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार निशाने पर हैं प्रसिद्ध कथा वाचक, प्रियाकांत जु मंदिर के संस्थापक और करोड़ों भक्तों के श्रद्धा केंद्र देवकीनंदन ठाकुर महाराज। मंदिर कार्यालय के फोन पर एक धमकी भरा ऑडियो मैसेज आया है जिसमें कहा गया है—“एक महीने के भीतर उड़ा दिया जाएगा, ज्यादा होशियारी मत करना।” इस भयावह चेतावनी ने पूरे अनुयायी समुदाय में दहशत फैला दी है।

धमकी भरा ऑडियो मैसेज, पुलिस में दी गई शिकायत

देवकीनंदन ठाकुर को खुली धमकी, प्रियाकांत जु मंदिर प्रशासन ने तुरंत इस मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी है। बताया जा रहा है कि कॉल करने वाले ने न सिर्फ अपशब्द कहे बल्कि साफ तौर पर जान से मारने की बात दोहराई। पुलिस ने ऑडियो की जांच शुरू कर दी है, लेकिन फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। मंदिर प्रशासन ने देवकीनंदन महाराज की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

पहले भी मिल चुकी हैं कई धमकियां: पाकिस्तान से कॉल, पत्र में सामूहिक हत्या की धमकी

यह पहला मौका नहीं है जब देवकीनंदन ठाकुर को जान से मारने की धमकी मिली हो।

कुछ वर्ष पहले पाकिस्तान से एक धमकी भरी कॉल आई थी, जिसमें उन्हें धर्म की रक्षा छोड़ने की चेतावनी दी गई थी।

इसके बाद मंदिर पर एक पत्र भेजकर सामूहिक कत्लेआम की धमकी दी गई थी।

उनकी कार पर हमला भी हो चुका है जिसमें ड्राइवर की सूझबूझ से उनकी जान बाल-बाल बची थी।

प्रशांत किशोर ने किया राजनीति छोड़ने का ऐलान, वजह बड़ी पेचीदा!

 

 फिलहाल वृंदावन में कथा कर रहे हैं देवकीनंदन महाराज

देवकीनंदन ठाकुर इन दिनों वृंदावन के मांट क्षेत्र के वंशीवट पर भागवत कथा कर रहे हैं। बावजूद इसके, उनकी सुरक्षा को लेकर कोई विशेष प्रबंध नजर नहीं आ रहा। देशभर से उनके अनुयायी सोशल मीडिया पर मांग कर रहे हैं कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और धमकी देने वालों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाए।

देवकीनंदन ठाकुर को खुली धमकी, कौन हैं देवकीनंदन ठाकुर?

देवकीनंदन ठाकुर न केवल एक धार्मिक वक्ता हैं, बल्कि सामाजिक और राष्ट्रवादी मुद्दों पर भी बेबाक राय रखते हैं। धर्म रक्षा मंच के माध्यम से वे कई बार जनसंख्या नियंत्रण, समान नागरिक संहिता, मंदिरों की रक्षा और लव जिहाद जैसे मुद्दों पर आवाज़ उठा चुके हैं। यही मुखरता कुछ कट्टरपंथियों को रास नहीं आती और शायद यही कारण है कि उन्हें बार-बार धमकियां मिलती हैं।

सवाल उठता है: क्या हमारे धर्मगुरु सुरक्षित हैं?

देश में जब एक आध्यात्मिक व्यक्ति को बार-बार जान से मारने की धमकी मिल रही हो, और प्रशासनिक स्तर पर सिर्फ औपचारिक जांच हो रही हो — तो ये केवल एक व्यक्ति की नहीं, पूरे समाज की सुरक्षा पर प्रश्नचिन्ह है।

 

रॉकेट पोस्ट लाइव की अपील

रॉकेट पोस्ट लाइव मांग करता है कि देवकीनंदन ठाकुर जैसे लोकप्रिय और जनचेतना जगाने वाले धर्मगुरु की सुरक्षा में तुरंत सुधार किया जाए, धमकी देने वालों को गिरफ्तार कर उनके पीछे की साजिश का खुलासा किया जाए, और भारत में धार्मिक स्वतंत्रता और बोलने की आज़ादी को पूरी तरह सुरक्षित रखा जाए।

यौन जिज्ञासा में डाली बोतल, डॉक्टरों ने बिना सर्जरी निकाली