3

Recent News

Nana Patekar Death: मौत से पहले दोस्त को आखिरी कॉल, 4 दिन पहले कहा था - ‘पता नहीं कल यहां रहूंगा या नहीं’, Video..

Nana Patekar Death: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें गोवा…

Pilibhit में सेवा संकल्प अभियान से बदल रही शहर की तस्वीर, गन्ना तिराहा पर भव्य कलश ने बदली चौराहे की पहचान..

Pilibhit शहर की पहचान अब सिर्फ सड़कों और बाजारों से नहीं, बल्कि बदलते स्वरूप और बढ़ती खूबसूरती से भी होने…

Virat Kohli को 5 करोड़ देकर बुलाते थे प्रेमानंद महाराज? मिला जवाब; क्रिकेट के किंग ने बताई पूरी सच्चाई..

Virat Kohli के प्रेमानंद महाराज से मिलने को लेकर किए गए एक बड़े दावे पर अब उनके प्रवक्ता की तरफ…

Delhi Protest: बसों से राहुल समेत INDI नेता जंतर-मंतर रवाना, प्रदर्शन! दिल्ली पुलिस ने कहा - "इन नियमों का पालन हो, वरना.."

Delhi Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसद आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे…

Accident News: यूपी में दर्दनाक हादसा! मैच खेलकर आ रहे 4 क्रिकेटरों की मौत; झपकी आने से ट्रक में घुसी अर्टिगा..

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में चार क्रिकेटरों की मौत हो गई, जबकि दो लोग…

3

Recent News

Nana Patekar Death: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें गोवा…

Pilibhit शहर की पहचान अब सिर्फ सड़कों और बाजारों से नहीं, बल्कि बदलते स्वरूप और बढ़ती खूबसूरती से भी होने…

Virat Kohli के प्रेमानंद महाराज से मिलने को लेकर किए गए एक बड़े दावे पर अब उनके प्रवक्ता की तरफ…

Delhi Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसद आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे…

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में चार क्रिकेटरों की मौत हो गई, जबकि दो लोग…

Breaking News

यूपी रोजगार मिशन:1 लाख को देश में,30 हजार को विदेश में नौकरी

UP रोजगार मिशन: अब सरकारी एजेंसी दिलाएगी देश-विदेश में नौकरी, युवाओं के लिए सुनहरा मौका!

यूपी रोजगार मिशन: बेरोजगारी से जंग का ऐलान-अब खुद सरकार बनेगी रोजगार एजेंसी!

उत्तर प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। योगी सरकार ने युवाओं को नौकरी दिलाने की दिशा में अब तक का सबसे बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने ‘यूपी रोजगार मिशन’ के गठन को कैबिनेट से मंजूरी दे दी है। खास बात ये है कि अब सरकार खुद एक रिक्रूटमेंट एजेंसी के रूप में काम करेगी — यानी अब न कोई बिचौलिया, न धोखा, न कमीशन।

1 साल में 1 लाख युवाओं को देश में नौकरी, 30 हजार को विदेश में मौका!

राज्य के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर के मुताबिक, यूपी रोजगार मिशन के तहत सरकार का लक्ष्य है:

साल में 1 लाख युवाओं को देश के निजी क्षेत्र में नौकरी दिलाना

साल में 25 से 30 हजार युवाओं को विदेश में रोजगार दिलाना

यह लक्ष्य केवल कागज़ी नहीं है, बल्कि एक प्रक्रियाबद्ध योजना के तहत इसे जमीन पर उतारा जाएगा।

विदेश में नौकरी: अब कोई बिचौलिया नहीं, यूपी सरकार खुद होगी एजेंट!

विदेशों में नौकरी पाने के लिए युवाओं को अब किसी प्राइवेट रिक्रूटिंग एजेंट के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। यूपी सरकार खुद “रिक्रूटिंग एजेंट” (RA) का लाइसेंस लेगी, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होगी।

विदेशों में ये नौकरियां मिलेंगी:

नर्सिंग और पैरामेडिकल सेक्टर

ड्राइविंग और ट्रांसपोर्ट

घरेलू कामकाज (केयर टेकर आदि)

हॉस्पिटैलिटी व हेल्थ सेक्टर

यूपी रोजगार मिशन: कैसे काम करेगा रोजगार मिशन: युवाओं को ऐसे मिलेगी नौकरी

युवाओं का पंजीकरण श्रम विभाग या सेवायोजन पोर्टल पर कराया जाएगा।

देश-विदेश की कंपनियों से डिमांड इकट्ठा कर उन्हें स्किल्ड युवाओं से जोड़ा जाएगा।

स्किल ट्रेनिंग की जरूरत हो तो उसे सरकार द्वारा फ्री में पूरा कराया जाएगा।

चयन के बाद डॉक्यूमेंटेशन, वीजा व एग्रीमेंट आदि में सरकार पूरी मदद करेगी।

कोई फीस नहीं, कोई दलाल नहीं — सब कुछ सरकार की देखरेख में।

रोजगार मिशन बनेगा सोसायटी: जिले स्तर तक होगा विस्तार

यूपी रोजगार मिशन सोसायटी के तौर पर काम करेगा, जिसकी संचालन व्यवस्था श्रम एवं सेवायोजन विभाग के हाथ में होगी।
हर जिले में इसका कार्यालय बनेगा, जहां से:

कंपनियों और युवाओं को जोड़ा जाएगा

रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा

लाइव रिक्वायरमेंट्स पर प्लेसमेंट कराया जाएगा

यूपी रोजगार मिशन: युवाओं को क्या मिलेगा फायदा?

सरकारी भरोसे पर विदेश में नौकरी

बिना एजेंट और दलाल के सीधी नौकरी

योग्यता के अनुसार जॉब और स्किल ट्रेनिंग

बेरोजगारी भत्ते जैसी योजनाओं से आगे बढ़ने का मौका

जिले में ही आवेदन, इंटरव्यू और नियुक्ति की सुविधा

किराये की मोहब्बत, टूटे दिलों के लिए नया बाजार हुआ पैदा

सरकार की मंशा: अब युवा पलायन नहीं, प्लेसमेंट करेंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अनुसार, “यूपी में टैलेंट की कमी नहीं है, कमी है सही प्लेटफॉर्म की। रोजगार मिशन उसी कमी को खत्म करेगा।”
सरकार का मकसद सिर्फ बेरोजगारी खत्म करना नहीं, बल्कि प्रदेश को स्किल्स और प्लेसमेंट हब बनाना है।

यूपी रोजगार मिशन:जनता से अपील, इस योजना का लाभ उठाएं-युवाओं को जागरूक करें

RocketPostLive.com आपसे अपील करता है कि अपने परिवार और मोहल्ले के युवाओं को इस मिशन की जानकारी दें। ये मौका सिर्फ नौकरी का नहीं, बल्कि सम्मान के साथ आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने का है।

यूपी पुलिस पर दाग! दरोगा ने महिला का किया शिकार