( सुमित कुमार की रिपोर्ट )
कन्नौज जिले मे एक गाँव के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव की पहचान होने पर इसकी सूचना घर परिवार के लोगों को दी। वहीं इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी होते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। घर के लोगों ने हत्या कर शव फेके जाने की आशंका जाहिर की। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।
जनपद कन्नौज के जलालपुर पनवारा चौकी क्षेत्र के मतौली गांव के देसी शराब ठेका के पास संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का शब देखे जाने से गांव में हड़कंप मच गया। अधेड़ की पहचान बनपुरा नारायनपुर के राम सिंह उर्फ पप्पू उम्र 55 वर्ष पुत्र लाल सिंह के रूप में हुई। वहीं इसकी सूचना घर परिवार के लोगों को दी। सूचना मिलते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। राम सिंह दो भाइयों में सबसे छोटा था । चार बेटी दो बेटे हैं । जिसमें चार बेटियों की शादी तथा एक बेटे की शादी भी कर दी है। सूचना मिलती है पर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अरविंद कुमार, क्षेत्राधिकारी डॉक्टर प्रियंका वाजपेई, जलालपुर पनवारा चौकी प्रभारी सुभाष चंद्र, पचोर चौकी से सुरक्षाकर्मी जितेंद्र कुमार, तिर्वा कोतवाली इंचार्ज विजय सिंह सहित पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।
घर व परिवार के लोगों ने हत्या कर शब फेके जाने की आशंका जाहिर की है तो वही मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव के लोगों को समझाने के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई करने की बात कही ।

गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है