3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

कानपुर के “पुलिस आयुक्त” ने “अचानक” बुलाई “बैठक” – अपराधी हो जाएं “अलर्ट”

Kanpur News – जिले में अपराध कंट्रोल और शांति व्यवस्था का कायम रखने के साथ ही महिला कानून व्यवस्था और रात्रि गश्त की समीक्षा को लेकर पुलिस आयुक्त द्वारा एक बैठक बुलाई गई। जिसमें जिले के संयुक्त पुलिस आयुक्त के साथ ही सभी डीसीपी और एसीपी के साथ बैठकर क्राइम कंट्रोल पर बात की गई साथ ही थानों में लंबित चल रहीं विवेचनाओं को पूरा करने का निर्देश दिया गया और अपने अपने थाना क्षेत्रों में गश्त को और मुस्तैदी से किए जाने का आदेश दिया गया। 

पुलिस आयुक्त ने बुलाई बैठक 

कमिश्नर कार्यालय में एक घंटे से अधिक चली समीक्षा बैठक में कमिश्नर ऑफ पुलिस डॉ. आर, के. स्वर्णकार के साथ अपर कमिश्नर ऑफ पुलिस आनंद तिवारी ने अध्यक्षता की। जिसमे सर्व प्रथम अपराध में वांछित चल रहे अपराधियों की धर पकड़ पर जोर दिया गया। इसके साथ ही पिछले लंबे समय से मादक पदार्थों की बिक्री की ख़बरों पर ऐसे लोगों की गिरफ़्तारी किये जाने का आदेश दिया गया। वहीं जुएं, इलाके के अराजक तत्वों पर नजर बनाए रखने का सख्त आदेश जारी किया गया। इसके साथ ही महिला कानून व्यवस्था को और सुद्रण बनाने को कहा गया। वहीं मुख्य चौराहों में सघन चेकिंग अभियान और बाजारों में पिकेट व्यवस्था को बढ़ाने का निर्देश भी दिया गया।
 
अभियान को बनाए सफल 
 
मासिक होने वाली इस समीक्षा में पुलिस आयुक्त ने सरकार और उच्चाधिकारियों द्वारा चलाए जा रहे अभियान अभियान कन्विक्शन, ऑपरेशन दृष्टि, ऑपरेशन त्रिनेव, ऑपरेशन सवेरा, ऑपरेशन मादक पदार्थ आदि को सफल बनाने की कवायद को तेज करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही आगामी त्योहारों को देखते हुए कानून व्यवस्था के साथ शांति बनाने की गाईडलाईन जारी की गई।