3

Recent News

Shocking CCTV Video: हंसते-हंसते 1.66 करोड़ की ज्वैलरी चोरी कर के फुर्र हुई सेल्स गर्ल, शोरूम में ही करती थी काम..

Shocking CCTV Video: अहमदाबाद के निकोल इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ज्वैलरी…

Virat Kohli पर झूठे आरोप लगाने के लिए मिले पैसे, जर्मन इन्फ्लुएंसर और गायिका लिजलेज का चौंकाने वाला खुलासा..

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली एक बार फिर सोशल मीडिया चर्चा के केंद्र में आ गए हैं। उनके इंस्टाग्राम…

PM Modi की ईंधन बचत वाली अपील पर पेट्रोलियम मंत्री का बड़ा बयान, बताया भारत के पास कितने दिन का LPG-OIL स्टॉक..

PM Modi: देश में ऊर्जा सुरक्षा और ईंधन की कीमतों को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पेट्रोलियम मंत्री हरदीप…

Delhi Mystery Man Arrested: पकड़ा गया दिल्ली का 'मिस्ट्री मैन'! घंटी बजाकर करता हमला, कई वीडियो हुआ थे वायरल..

Delhi Mystery Man Arrested: दिल्ली के केशवपुरम और पीतमपुरा इलाके में पिछले कई दिनों से एक संदिग्ध व्यक्ति ने लोगों…

Akhilesh Brother Death: सामने आई Prateek Yadav की मौत की वजह! पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा..

Akhilesh Brother Death: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की मौत को लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट…

3

Recent News

Shocking CCTV Video: अहमदाबाद के निकोल इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ज्वैलरी…

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली एक बार फिर सोशल मीडिया चर्चा के केंद्र में आ गए हैं। उनके इंस्टाग्राम…

PM Modi: देश में ऊर्जा सुरक्षा और ईंधन की कीमतों को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पेट्रोलियम मंत्री हरदीप…

Delhi Mystery Man Arrested: दिल्ली के केशवपुरम और पीतमपुरा इलाके में पिछले कई दिनों से एक संदिग्ध व्यक्ति ने लोगों…

Akhilesh Brother Death: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की मौत को लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट…

Breaking News

जगदेव सिंह ‘जग्गा’ के नेतृत्व में, समाजवादी पार्टी ने बांटा बाघ हमले में उजड़े परिवारों का दर्द

जगदेव सिंह ‘जग्गा’ के नेतृत्व में, बाघ के हमले में उजड़े परिवारों का दर्द बांटने पहुंचे समाजवादी नेता- पीड़ितों को दिलासा और हरसंभव मदद का भरोसा

पीलीभीत जनपद में बाघ के हमलों से हुई लगातार दर्दनाक घटनाओं ने ग्रामीण इलाकों में दहशत और शोक की लहर फैला दी है। बाघ के आतंक ने न केवल कई परिवारों की खुशियाँ छीन लीं, बल्कि गांवों में भय और असुरक्षा का माहौल भी पैदा कर दिया है। इसी बीच, समाजवादी पार्टी का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह ‘जग्गा’ के नेतृत्व में ग्राम मंडौरिया पहुंचा और पीड़ित परिवारों के दुख में सहभागी बनते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

जगदेव सिंह ‘जग्गा’ के नेतृत्व में: कृष्णा देवी की मौत से गांव में मातम, बेटे को आर्थिक मदद

ग्राम मंडौरिया की कृष्णा देवी की बाघ हमले में मौत ने पूरे गांव को सदमे और शोक में डुबो दिया। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने मृतका के घर पहुंचकर उनके पुत्र हीरालाल से मुलाकात की और परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान, समाजवादी अधिवक्ता सभा के बरखेड़ा विधानसभा अध्यक्ष धनपति वर्मा ने मौके पर ही हीरालाल को आर्थिक सहायता प्रदान की, ताकि परिवार अपनी तत्काल आवश्यकताओं को पूरा कर सके।
नेताओं ने स्पष्ट कहा कि ऐसे हालात में पीड़ित परिवारों को हर स्तर पर सहारा देना समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता है।

घायल निलेश के घर भी पहुंचे नेता, हरसंभव सहयोग का वादा

बाघ के हमले में ग्राम सेजना-सेजनिया का निलेश गंभीर रूप से घायल हो गया था। समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने निलेश के घर जाकर उनके परिवार से भेंट की और उनका हालचाल लिया।
नेताओं ने आश्वासन दिया कि इलाज से लेकर आगे की आर्थिक मदद तक, हर संभव सहयोग पार्टी की ओर से दिया जाएगा।

जगदेव सिंह ‘जग्गा’ के नेतृत्व में, बड़ी संख्या में मौजूद रहे सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता

इस मौके पर समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यान से सुना और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे प्रमुख नेताओं में जिला महासचिव नफीस अहमद अंसारी, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा कट्टर, जिला प्रवक्ता अमित पाठक, एडवोकेट धनपति वर्मा, एडवोकेट अशोक वर्मा, पूरनपुर विधानसभा अध्यक्ष संजय सिंह यादव, समाजवादी यूवजन सभा के जिला अध्यक्ष गोविंद गंगवार, दिनेश वर्मा और शिवकुमार वर्मा सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

पीलीभीत जिला पंचायत थप्पड़ कांड: खाद की लड़ाई से बवाल, कर्मचारी संघ अधिकारी के पक्ष में- किसान यूनियन आरोपी के साथ, कशमकश में प्रशासन

सपा की प्रशासन से मांग – वन्यजीव हमलों पर ठोस कदम उठाए जाएं

प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन से स्पष्ट कहा कि ग्रामीण इलाकों में बढ़ते बाघ हमलों को रोकने के लिए ठोस कार्रवाई की जाए, ताकि निर्दोष ग्रामीणों की जानें सुरक्षित रहें।
साथ ही, पीड़ित परिवारों को सरकारी मुआवजा, सुरक्षा और राहत तत्काल उपलब्ध कराए जाने की भी मांग की गई।

पीलीभीत-शाहजहांपुर को नई ट्रेन, सांसद जितिन प्रसाद की सौगात