3

Recent News

UP Viral Video: बारात में नाच रही हिन्दू महिलाओं पर अभद्र कमेंट, जाहिल 'हसन खान' को यूपी पुलिस ने दबोचा..

UP Viral Video: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक विवादित मामला सामने आया है, जहां एक मुस्लिम युवक ने बारात…

BJP की जन आक्रोश रैली: CM Yogi के साथ सड़क पर हजारों महिलाएं, अखिलेश ने लिए मजे, कहा - "पहली बार कोई.."

BJP की जन आक्रोश रैली: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास न होने के विरोध में राजधानी लखनऊ में भारतीय…

प्रधानमंत्री का 'झालमुड़ी' खाते वीडियो और बदल गई इंटरनेट पर ट्रेंडिंग लिस्ट, Modi Effect ने तोड़ा 22 साल का रिकॉर्ड

Modi Effect: प्रधानमंत्री Narendra Modi का एक साधारण सा वीडियो इंटरनेट पर ऐसा छाया कि एक आम स्ट्रीट फूड “झालमुड़ी”…

UP News: प्रतापगढ़ में पुलिस से नाराज लड़की SP ऑफिस में टंकी पर चढ़ी, दूसरी मोबाइल टावर पर, वजह चौंकाने वाली..

UP News: प्रतापगढ़ में पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज होकर दो अलग-अलग जगहों पर दो युवतियों ने हाई वोल्टेज ड्रामा…

UP News: राप्ती नदी में डूबने से डॉक्टर और MBBS छात्र की मौत, ऑटो चालक पिता चंदा लेकर लाश लेने पहुंचे

UP News: सिद्धार्थनगर से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां गर्मी से राहत पाने के लिए नदी में नहाने…

3

Recent News

UP Viral Video: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक विवादित मामला सामने आया है, जहां एक मुस्लिम युवक ने बारात…

BJP की जन आक्रोश रैली: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास न होने के विरोध में राजधानी लखनऊ में भारतीय…

Modi Effect: प्रधानमंत्री Narendra Modi का एक साधारण सा वीडियो इंटरनेट पर ऐसा छाया कि एक आम स्ट्रीट फूड “झालमुड़ी”…

UP News: प्रतापगढ़ में पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज होकर दो अलग-अलग जगहों पर दो युवतियों ने हाई वोल्टेज ड्रामा…

UP News: सिद्धार्थनगर से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां गर्मी से राहत पाने के लिए नदी में नहाने…

Breaking News

गोरखपुर पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में कैमरा कांड: 600 महिला सिपाही रोती-बिलखती बाहर निकलीं- वर्दी की इज्जत पर सबसे बड़ा हमला

गोरखपुर में महिला सिपाहियों का बगावत! 600 ट्रेनी रोती-चिल्लाती बाहर आईं, आरोप- “ट्रेनिंग सेंटर के बाथरूम में कैमरे, हमारे वीडियो बनाए गए!”

गोरखपुर।
गोरखपुर के एक पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में मंगलवार को ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने पूरे प्रदेश में हलचल मचा दी। करीब 600 ट्रेनी महिला सिपाही अचानक ट्रेनिंग कैंपस से बाहर निकल आईं, कई की आंखों में आंसू थे, कई जोर-जोर से चिल्ला रही थीं – “हमारी इज्जत खतरे में है… बाथरूम में कैमरे लगे हैं… हमारी वीडियोज बनाई गई हैं!”

यह चौंकाने वाला आरोप लगते ही ट्रेनिंग सेंटर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सवाल उठने लगे – क्या वर्दी पहनने से पहले ही हमारी बेटियां सुरक्षित नहीं?

क्या है पूरा मामला?

मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर के इस पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में सैकड़ों महिला सिपाही ट्रेनिंग ले रही थीं। ट्रेनिंग के दौरान कई महिलाओं ने बाथरूम और चेंजिंग एरिया में संदिग्ध डिवाइस और कैमरे देखने का दावा किया।

शक होने पर कुछ ट्रेनी महिला सिपाहियों ने आपस में चर्चा की और जब मामला गंभीर लगा, तो सभी ने मिलकर ट्रेनिंग सेंटर प्रशासन से जवाब मांगा। लेकिन जब कोई ठोस जवाब नहीं मिला, तो गुस्से में आकर 600 से ज्यादा महिलाएं ट्रेनिंग कैंपस से बाहर निकल आईं और सड़क पर विरोध शुरू कर दिया।

रोती हुई महिला सिपाही की दर्दभरी आवाज़

एक महिला सिपाही ने रोते हुए मीडिया से कहा –
“हम यहां पुलिस बनने आए थे, लेकिन हमें नहीं पता था कि हमारी इज्जत ही खतरे में होगी। बाथरूम में कैमरे लगे मिले… हमारे नहाने और कपड़े बदलने के वीडियो बनाए गए। यह सब कौन कर रहा है? हमें इंसाफ चाहिए!”

जनता में गुस्सा, सोशल मीडिया पर आग

जैसे ही यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
यूजर्स सवाल कर रहे हैं –
“अगर पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में ही महिलाएं सुरक्षित नहीं, तो आम लड़कियां कहां जाएं?”

ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर #GorakhpurCopsScandal, #JusticeForWomenCops जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे हैं।

कांवड़ यात्रा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: रेस्टोरेंट ने पहले नॉन-वेज परोसा था या नहीं, ग्राहक को जानने का पूरा अधिकार

प्रशासन और पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल – आखिर जिम्मेदार कौन?

गोरखपुर के पुलिस ट्रेनिंग सेंटर से जुड़ा यह मामला सामने आते ही पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। सवाल यह है कि आखिर इतने बड़े और हाई-सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर में बाथरूम जैसे संवेदनशील स्थानों पर कैमरे कैसे लग गए? यह कोई छोटी घटना नहीं, बल्कि वर्दीधारी महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा पर सीधा हमला है।

लोगों के मन में यह भी सवाल उठ रहा है कि क्या यह कोई अंदरूनी मिलीभगत का मामला है? क्या कोई ऐसा नेटवर्क है जो ट्रेनिंग सेंटर के भीतर की गतिविधियों पर नजर रख रहा था? और सबसे बड़ा डर – क्या इन वीडियोज़ का इस्तेमाल ब्लैकमेल या किसी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लीक करने के लिए किया जा रहा था?

फिलहाल पुलिस महकमा इस पूरे प्रकरण पर चुप्पी साधे हुए है। कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि सूत्रों से जानकारी मिली है कि एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया है, जो ट्रेनिंग सेंटर के सभी CCTV फुटेज, स्टाफ की भूमिका और रिकॉर्ड्स की बारीकी से जांच कर रही है। लेकिन तब तक, महिला सिपाहियों और उनके परिवारों का डर और गुस्सा शांत नहीं हो पा रहा।

 यह सिर्फ 600 सिपाहियों की नहीं, पूरे समाज की इज्जत का सवाल

गोरखपुर की यह घटना सिर्फ एक ट्रेनिंग सेंटर की सुरक्षा चूक नहीं है, बल्कि पूरे समाज के लिए एक चेतावनी है। यह उन सैकड़ों बेटियों की इज्जत और आत्मसम्मान का मामला है जो पुलिस की वर्दी पहनकर जनता की सुरक्षा की शपथ लेने आईं थीं, लेकिन खुद असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

अगर जांच में यह साबित होता है कि ट्रेनिंग सेंटर के बाथरूम और चेंजिंग एरिया में कैमरे लगाकर वीडियोज बनाए गए, तो यह न सिर्फ एक गंभीर अपराध होगा, बल्कि वर्दी की गरिमा और कानून-व्यवस्था पर सबसे बड़ा कलंक भी होगा।
गोरखपुर के इस ट्रेनिंग सेंटर की घटना को सिर्फ एक “जांच का मामला” मानकर दबाया न जाए।
इस पर तेजी से कार्रवाई हो, दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले और उनका नाम सार्वजनिक किया जाए।
सभी महिला ट्रेनी सिपाहियों की सुरक्षा और गोपनीयता को तुरंत सुनिश्चित किया जाए।
सिर्फ गोरखपुर ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के पुलिस ट्रेनिंग सेंटरों में व्यापक ऑडिट और सख्त निगरानी व्यवस्था लागू की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी शर्मनाक घटना दोबारा न हो।.

पीलीभीत में आधी रात का आतंक: 5 नकाबपोश डकैतों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया, गांव में दहशत का माहौल