3

Recent News

UP News: बरेली में जिम के अंदर महिला MBBS डॉक्टर से गैंगरेप, प्री-वर्कआउट ड्रिंक पिलाकर दरिंदगी.. वीडियो से ब्लैकमेल!

UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक बेहद सनसनीखेज और शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक MBBS महिला…

Prepaid Meter: योगी सरकार का बड़ा फैसला! अपने आप प्रीपेड मीटर होंगे पोस्टपेड, नहीं करना होगा कहीं भी आवेदन..

Prepaid Meter: उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। योगी सरकार ने प्रीपेड बिजली मीटर…

Hindi News: 70 साल के सपा नेता, 20 साल की लड़की से की चौथी शादी.. 50 करोड़ की प्रॉपर्टी नाम की, हुआ बवाल!

Hindi News: गाजियाबाद के कैला भट्ठा इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां करीब 50 करोड़…

Political News: बंगाल की हार नहीं बर्दाश्त कर पा रहीं 'ममता दीदी', बोलीं - "मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दूंगी"

Political News: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के नतीजों के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। बीजेपी की ऐतिहासिक जीत…

UP News: पीलीभीत में हैरान करने वाला मामला! करंट से महिला की मौत, बालू में गाड़कर जिंदा करने की कोशिश..
3

Recent News

UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक बेहद सनसनीखेज और शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक MBBS महिला…

Prepaid Meter: उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। योगी सरकार ने प्रीपेड बिजली मीटर…

Hindi News: गाजियाबाद के कैला भट्ठा इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां करीब 50 करोड़…

Political News: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के नतीजों के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। बीजेपी की ऐतिहासिक जीत…

Breaking News

पीलीभीत में कांवड़ यात्रा पर शर्मनाक हरकत: FIR दर्ज, ब्राह्मण समाज में उबाल

पीलीभीत में कांवड़ यात्रा और मां गंगा का अपमान! सावन में व्यापारी की अभद्र टिप्पणी से भड़का ब्राह्मण समाज, FIR दर्ज, शहर में आक्रोश

पीलीभीत। सावन का पावन महीना, शिवभक्तों की जयकार और भाईचारे की मिसालों के बीच पीलीभीत में एक ऐसा मामला सामने आया जिसने माहौल को गरमा दिया। सोशल मीडिया पर एक व्यापारी द्वारा ब्राह्मण समाज और कांवड़ यात्रा को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी ने न सिर्फ धार्मिक भावनाओं को आहत किया, बल्कि पूरे इलाके में आक्रोश की लहर दौड़ा दी।

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के मंडल महामंत्री आकाश शर्मा ने पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक को इस मामले की शिकायत दी। उन्होंने बताया कि 15 जुलाई को उनकी फेसबुक आईडी “ब्राह्मण आकाश पाराशर” से साझा किए गए धार्मिक वीडियो पर “गंगवार शलभ” नामक फेसबुक आईडी से अपमानजनक टिप्पणी की गई। इसके बाद 22 जुलाई को भी कांवड़ यात्रा से जुड़ी पोस्ट पर मां गंगा और यात्रा को लेकर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया गया।

आरोप है कि यह फेसबुक आईडी पीलीभीत के ही व्यापारी शलभ गंगवार की है, जो लगातार जानबूझकर ब्राह्मण समाज और धार्मिक आस्थाओं को लेकर अपमानजनक टिप्पणियां कर रहा है।

पुलिस की कार्रवाई: FIR दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने थाना सुनगढ़ी प्रभारी पवन कुमार पांडेय को तुरंत मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। तहरीर के आधार पर आरोपी शलभ गंगवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस अब उसकी गिरफ्तारी की तैयारी में जुटी है।

ब्राह्मण समाज और कांवड़ भक्तों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। समाज के नेताओं ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है और चेतावनी दी है कि अगर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो विरोध प्रदर्शन भी किया जाएगा।

सावन में भाईचारे की अमर गूंज: पीलीभीत से हिंदुस्तान को सुकून देने वाली तस्वीर

इसी सावन में, जब एक तरफ सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणियों से माहौल बिगाड़ने की कोशिश हो रही है, वहीं दूसरी ओर पीलीभीत से ऐसी तस्वीर सामने आई जिसने पूरे देश के दिल को सुकून दिया।

बदायूं के कछला घाट से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों का जत्था जब पीलीभीत रोडवेज बस अड्डे पर पहुंचा, तो मुस्लिम समाज के लोगों ने उन पर फूल बरसाए, फल भेंट किए और खुले दिल से स्वागत कर सौहार्द की मिसाल पेश की।

फूलों की बारिश, शिवभक्तों की गूंजती जयकार और हर दिल को छू लेने वाला यह दृश्य यह साबित करता है कि हिंदुस्तान की असली ताकत इसके भाईचारे और एकता में है।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष आस्था अग्रवाल, बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे। सभी ने एक साथ मिलकर यह संदेश दिया कि इंसानियत और प्रेम ही असली भारत की पहचान है।

जब सौहार्द खड़ा है, तब नफरत फैलाने वाले कौन?

जब एक ओर पीलीभीत की धरती पर मुस्लिम समाज शिवभक्त कांवड़ियों का खुले दिल से स्वागत कर रहा है, उन्हें फूलों और फलों से नवाज रहा है, और सावन का महीना भाईचारे की अमर गूंज बन रहा है – तब वहीँ कुछ लोग सोशल मीडिया पर धार्मिक आस्थाओं और समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां कर जहर घोलने की कोशिश कर रहे हैं।

ऐसी सोच न सिर्फ पीलीभीत बल्कि पूरे हिंदुस्तान के सौहार्द को ठेस पहुंचाती है। सवाल यह है – जब पूरा देश प्रेम और शांति के संदेश को जी रहा है, तब ऐसे लोग आखिर किस एजेंडे के लिए समाज को बांटने पर तुले हैं?

कानपुर देहात: राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला का थाने में धरना, पुलिस पर बड़ा सवाल